पांच खजूर खाने के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

खजूर का पेड़ रेगिस्तान में कम पानी वाली और गर्म जगह में उगता है। खजूर में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे की विटामिन ए, बी और सी। खजूर में कैल्शियम और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने से आपके शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी नहीं होती है। खजूर का पेड़ 30 से 40 फ़ीट तक बढ़ता है। इसका पेड़ भी कुछ कुछ नारियल के पेड़ की तरह ही होता है। इसके ऊपरी हिस्से में घोसले के आकर में पत्ते होते हैं और उसके नीचे झुण्ड में खजूर लगते हैं। आज हम बात करेंगे पांच खजूर खाने के फायदे के बारे में -

1. गठिया से आराम

Advertisment

शरीर की हड्डियों में दर्द होने की बीमारी को गठिया कहते हैं। इसको ठीक करने के लिए एक कप गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच खजूर का पाउडर डालें और गर्म ही पीलें।

2. कब्ज

अगर आपका हर सुबह पेट साफ़ अच्छे से नहीं होता है तो 4 से 5 खजूर रात को पानी में भिगोने रख दें। सुबह उठकर उस पानी में खजूर को रगड़ लें और फिर वही पानी पीलें। इस से आपका पेट साफ़ हो जाएगा।

3. खून की कमी सुधारे

शरीर में खून की कमी होने को एनिमिआ कहते हैं। एनिमिआ होने पर आपको थकान, सर दर्द , दिल की धड़कन बढ़ना और घबराहट महसूस हो सकती है। इसको ठीक करने के लिए 6 महीने तक 7 से 8 खजूर खाएं।

4. एसिडिटी ठीक करता है

Advertisment

खजूर खाने से पाचन क्रिया सुधरती है इस के कारण से एसिडिटी और छाले जैसी समस्या नहीं होती है।

5. शक्ति बढ़ती है

बढ़ती उम्र के लोगों के लिए खजूर बहुत फायदे मंद होता है। इन लोगों को खजूर को गरम दूध के साथ रोजाना खाना चाहिए इस से शरीर में ताकत आती है। इस से बुढ़ापे में आपको ताकत मिलेगी और आप मजबूत बनेगें। 




सेहत फ़ूड