Advertisment

Powerful Women Politicians: जानिए भारत की 5 पावरफुल वीमेन पॉलिटीशियन

फ़ीचर्ड: हमारे देश में जहाँ एक ओर महिलाओं को लेकर तमाम तरह की रूढ़ियाँ व्याप्त हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है और साथ ही देश की सेवा करते हुए सबसे ज्यादा पावरफुल महिलाओं में शुमार भी हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Powerful Women Politicians

Know Indian 5 Most Powerful Women Politicians ( Image's From - Daily Mail, Outlook India, StarsunFolded, Vogue India, The Economic Times)

Powerful Women Politicians: हमारे देश में जहाँ एक ओर महिलाओं को लेकर तमाम तरह की रूढ़ियाँ व्याप्त हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है और साथ ही देश की सेवा करते हुए सबसे ज्यादा पावरफुल महिलाओं में शुमार भी हैं। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी महिला पॉलिटीशियन्स के बारे में जो देश की सेवा में लगातार कई वर्षों से लगी हुईं हैं और प्रेजेंट टाइम में दुनिया भर में पावरफुल विमेन पॉलिटीशियन के तौर पर जानी जाती हैं। वैसे तो अब तक तमाम ऐसी महिलाएं रह ही चुकी हैं जिन्होंने देश ही नहीं दुनिया भर में भारत का डंका बजाया है। फिर चाहे वो प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी रही हों या फिर पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज या फिर जय ललिता इन सभी ने राजनीति के क्षेत्र में देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं और यह साबित किया है महिलाएं किसी से भी कम नहीं हैं।   

Advertisment

जानिए भारत की 5 वर्तमान पावरफुल वीमेन पॉलिटीशियंस के बारे में

1. निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण वर्तमान भारत सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर हैं। वह तमिलनाडु से हैं, इसके पहले वह डिफेंस मिनिस्टर, कॉरपोरेट मिनिस्टर और वाणिज्य और उद्योग मंत्री भी रह चुकीं हैं।वह 2003 से 2005 तक  राष्ट्रीय महिला आयोग की मेंबर रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण को विश्व की पावरफुल वूमेंस में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

Advertisment

2. स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी देश की सबसे पावरफुल विमेन पॉलिटिशियंस में से एक हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी ने 2003 में बीजेपी ज्वाइन की। 2014 के चुनाव के बाद में वह भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं। वर्तमान में वह अमेठी से सांसद हैं और भारत सरकार में वह कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। साथ ही साथ वह अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भी संभाल रही हैं।

3. द्रौपदी मुर्मू

Advertisment

झारखंड की फर्स्ट विमेन गवर्नर के रूप में जानी जाने वाली द्रौपदी मुर्मू वर्तमान भारत की पहली जनजाति समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति हैं। वह उड़ीसा के आदिवासी समाज की हैं।वह प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। वह देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। वह वाणिज्य ट्रांसपोर्ट और मत्स्य और पशु विभाग की मिनिस्टर रह चुकी हैं। उन्हें भारत की पावरफुल लेडीज के रूप में जाना जाता है उन्होंने जनजाति समुदाय की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक  कार्य किए हैं।

4. ममता बनर्जी

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं साथ ही साथ वह तृणमूल कांग्रेस की मुखिया भी हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं। वह भारत सरकार में रेल मंत्री और कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। टाइम्स मैग्जीन ने उन्हें दुनिया के  100 ताकतवर लोगों की लिस्ट में शामिल किया।

5. सोनिया गांधी 

सोनिया गांधी इंडियन नेशनल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और इंदिरा गांधी की बहू हैं। उनका जन्म इटली में हुआ था और वह ईसाई धर्म की हैं। सोनिया गांधी को हिंदी, अंग्रेज़ी फ्रेंच,और रशियन भाषा का अच्छा ज्ञान है। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाली, वर्तमान में वह रायबरेली से सांसद हैं।

women politicians Powerful Women पावरफुल वीमेन पॉलिटीशियन
Advertisment