क्या आपको लेबर पेन से लगता है डर ? 5 टिप्स अपनाये

author-image
Swati Bundela
New Update


कई महिलाओं को लेबर पेन से डर लगता है | कहते हैं कि बच्चे को जन्म देने के दर्द से बड़ा दुनिया में कोई दर्द नहीं होता। शायद यही कारण है कि कई महिलाओं के मन में प्रेगनेंसी या लेबर का डर, घर कर जाता है। आज हम आपको लेबर पेन कम करने के कुछ असरदार तरीक़े और लेबर पेन से जुड़ी कुछ अहम बातें बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका लेबर का डर कम हो सकता है।





लेबर पेन को आसान बनाने के असरदार तरीके





Advertisment

अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और लेबर पेन का डर मन में है तो इसको मन से निकालना हो, तो लेबर को आसान बनाने के ये असरदार तरीके अपनाएं ! लेबर पेन का डर





1. मालिश





यदि लेबर पेन में मां बनने जा रही महिला की पीठ पर मालिश की जाये तो लेबर में कुछ राहत मिलती है। हाथ से पीठ पर गोल आकार बनाते हुए मालिश करने से, पेट पर उंगलियां फिराने से या हल्के हाथों से कमर में मुक्के मारने से भी बेहतर महसूस होता है. इस समय अगर कोई हाथ थाम के अपने साथ होने का एहसास कराये तो बहुत साहस मिलता है।





2. गहरी सांसें लेना





अगर अपनी सांस पर फोकस किया जाये और ऐसा करते हुए गहरी सांसें ली जायें तो लेबर के दर्द से ध्यान हटता है।





3. हॉट वॉटर बॉटल





Advertisment

ऐसे में महिला को हॉट वॉटर बॉटल या गर्म पानी में Dipped Towel से गर्माहट देनी चाहिए। इसे पेट के निचले हिस्से में रखना चाहिए।Compressibility से थोड़ी राहत दी जा सकती है।





4. चलना-फिरना





जी हाँ, ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन डॉक्टर भी महिलाओं को लेबर की शुरुआत में एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। चलते-फिरते रहने से दर्द कम होता है, लेबर के आखिरी क्षणों में ही लेटने की सलाह दी जाती है। अपनी पोजीशन बदलते रहना चाहिए, इससे बच्चा जल्दी नीचे आता है।





5. बैठ कर झुकने की कोशिश करना





जब भी Contraction हो, बैठ कर झुकने की कोशिश करनी चाहिए। इससे टेल-बोन की पोजीशन बदलती है और बच्चे को नीचे आने की जगह मिलती है। अगर लेटना भी हो तो करवट लेकर ही लेटना चाहिए। सीधे लेटने से बच्चे को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। सीधे बैठने या खड़े रहने से बच्चे को नीचे आने में Gravitational force की भी सहायता मिलती है। लेबर पेन का डर





लेबर पेन का डर पेरेंटिंग