Madhya Pradesh MLA's Son Accused of Rape: रेप मामले में कांग्रेस के विधायक का बेटा गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update


मध्य प्रदेश के एमएलए का बेटा करण मोरवाल पिछले 6 महीने से लापता था जिसके ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने किया करन मोरवाल को गिरफ्तार।

Advertisment

करण मोरवाल पर था रेप का आरोप (Madhya Pradesh MLA's Son Accused of Rape)

करन मोरवाल यह मुरली मोरवाल का बेटा है। करण मोरवाल पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया जिसके बाद करण 6 महीने से लापता था। करन के पिता मुरली मोरवाल उज्जैन जिले के बड़नगर के विधायक है। पुलिस ने करण मोरवाल का पता बताने के लिए 25000 का इनाम घोषित किया था। ऐसा करने के बाद 30 वर्षीय करन मोरवाल सहजपुर जिले के मसकी गांव के पास मिला।

ऑफिसरों के हिसाब से 2 अप्रैल 2021 को एक महिला ने करण मोरवाल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। यह कंप्लेंट दर्ज कराने के बाद करन घर से लापता था जिसे पुलिस कई महीनों से ढूंढ रही थी। 19 अक्टूबर को पुलिस ने करण मोरवाल के छोटे भाई शिवम से पूछताछ की। पुलिस को शक था कि शिवम मोरवाल को अपने भाई के बारे में पता है कि वह कहां छुपा है।

6 महीने बाद करण मोरवाल को किया गया गिरफ्तार

Advertisment

मीडिया ने विधायक मुरली मोरवाल से उनके बेटे के बारे में पूछताछ करने के बाद उन्होंने मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कोई जवाब नहीं देना चाहते। 6 महीने लापता होने के बाद करण मोरवाल का पता पुलिस को लगा जिसके बाद उन्होंने करन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले की कार्यवाही आगे होगी।


न्यूज़