Patna Gang Rape Case: पटना में महिला का एक हफ्ते तक हुआ गैंग रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

author-image
Swati Bundela
New Update


Patna Gang Rape Case: पुलिस के हिसाब से महिला अपने पति से झगड़ा करके 10 अक्टूबर को घर के बाहर निकली थी जिसके बाद उसका गैंगरेप हुआ।

Advertisment

पटना में गैंग रैप मामले में 5 लोग गिरफ्तार (Patna Gang Rape Case)

पटना में विवाहित महिला का 5 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने किया पांचों को गिरफ्तार। पुलिस के हिसाब से महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला अपना घर छोड़कर बाहर निकली। इसके बाद महिला ने कोलकाता जाने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला पटना जंक्शन पहुंची ताकि वह ट्रेन पकड़ सके।

जब महिला एक होटल में गई ट्रेन के बारे में पूछने के लिए गई तो होटल के मालिक को पालने अपने दोस्त अमित को महिला के बारे में बताया फिर अमित उससे एक दूसरे व्यक्ति अजय के पास ले गया जिसने पटना के करबिगहिया इलाके में एक रूम की व्यवस्था की और रात भर ट्रेन आने का इंतजार किया। कुछ समय बाद 3 आदमियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की जिसके बाद दो ऑटो ड्राइवर भी इस जुर्म में शामिल हुए।

पत्नी के लापता होने पर पति ने की कंप्लेंट दर्ज

पीड़ित महिला को 17 अक्टूबर तक रूम में बंद रखा गया और एक आदमी रूम पर नजर रखें रहा। जब महिला कोलकाता नहीं पहुंची तो महिला के पति ने पुलिस में कंप्लेंट की इसके बाद पुलिस ने महिला के फोन के लोकेशन पर ध्यान रखा और उन्होंने महिला के लोकेशन का पता लगाया और उन्होंने महिला को वहां से बाहर निकाला।

Advertisment

न्यूज़