Advertisment

जानिए Content Writing से पैसे कैसे कमाएं

author-image
Swati Bundela
New Update
क्या आप भी अपनी उसी पुरानी जॉब से परेशान हैं? क्या आप भी अपने उस लिखने के पैशन को अपने प्रोफेशन में बदलना चाहते हैं? क्या आपको भी सीरियल्स देखते समय मन में यह आता है कि इसकी स्क्रिप्ट किसी और तरह से लिखी जानी चाहिए थी, या इसे कुछ और बढ़िया कहानी दी जा सकती थी? अगर हाँ, तो यही सही वक़्त है अपने पैशन को अपने प्रोफेशन में बदलने का।

Advertisment


आपने सही सुना। अगर आपको लिखने का शौंक है, तो आप अपनी इस हॉबी को फॉलो करते हुए पैसे भी कमा सकते हैं। ज़रा सोचिये, एक ऐसा काम जिसे करने में आपको मज़ा भी आये और आपको अपना वही पसंदीदा काम करने के लिए पैसे भी मिलें? भला इससे बेहतर क्या होगा? हम जानते हैं की अब आप भी यही सोच रहे होंगे की इतने ख्वाब तो दिखा दिए, इसे पूरा कैसे किया जाए? कोई बात नहीं, हमारे पास हैं न आपके सारे जवाब - हम लाये हैं ऐसे कुछ तरीके, जिससे आप लिखने से पैसे कमा सकते हैं। कैसे? आइये जानते हैं: content writing se paise kaise kamaye

1. वेबसाइट्स के लिए कंटेंट लिख कर

Advertisment


क्या आपको पसंद है अपने ख्याल, अपने विचार लोगों तक पहुंचाना? अगर हाँ, तो कंटेंट राइटर की जॉब आपके लिए बिलकुल सही रहेगी।

2. बुक्स लिख कर

Advertisment


आप खुद बुक्स लिख सकते हैं। अगर आपकी कहानियां, आपके विचार लोगों को पसंद आये, तो आप इससे अच्छे पैसे भी कमा सकते हैं। यही नहीं, अगर लोग आपकी लिखी बुक्स को पसंद करने लग गए, तो आप जल्द ही फेमस भी हो सकते हैं।

3. कंटेंट ट्रांसलेट कर के

Advertisment


अगर किन्ही दो भाषाओं पर आपकी पकड़ अच्छी है, तो आप उन भाषाओं में ट्रांसलेटर का काम कर सकते हैं। ऐसी ना जाने कितनी किताबें हैं जो किसी एक भाषा में छपी हैं और फिर उनका अनुवाद होता है। इस काम में, एक ट्रांसलेटर की भूमिका सबसे एहम होती है।

4. रेस्यूम लिख कर

Advertisment


आजकल कई लोगों को रेस्यूम लिखने में परेशानी होती है। ऐसे में आप उनका रेस्यूम लिख सकते हैं, जिससे उनकी मदद भी हो जाएगी और आपको पैसे भी मिल जाएंगे।

5. अलग-अलग चीज़ों के लिए/कम्पनियों के लिए रिव्यूस लिख कर:

Advertisment


गूगल मैप्स, जोमाटो, स्विग्गी - ना जाने ऐसी कितनी ही कंपनियां हैं जिन्हे रिव्यूस चाहिए होते हैं। आप रिव्यूस लिखें, और पैसे कमायें!



क्या आप इंटरनेट से पैसे कमाना चाहती हैं ?
मनी और इन्वेस्टिंग
Advertisment