Advertisment

जानिए , मीना हैरिस कौन हैं और क्या है उनका भारत से सम्बन्ध?

author-image
Swati Bundela
New Update
मीना हैरिस कौन हैं? अमेरिकी राइटर मीना हैरिस ने बुधवार को भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपने ट्विटर हैंडल से टिप्पणी की। हैरिस यूनाइटेड स्टेट्स की वाईस प्रेसिडेंट कमला हैरिस की भांजी हैं।

Advertisment


भारत की सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा लागू फार्म लॉ के खिलाफ़ भारतीय किसानों के समर्थन में पॉप - सिंगर रिहाना ने सबसे पहले ट्वीट किया। फिर क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ,मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा और राइटर हैरिस समेत कई इंटरनेशनल पब्लिक फिगर्स ने भी इस मामले पर अपने विचार शेयर किये।



https://twitter.com/meenaharris/status/1356747965713371138?s=20
Advertisment


"एकता" सच्चाई से शुरू होती है। जवाबदेही के बिना "इलाज" संभव नहीं है। आवाज़ उठाओ - मीना हैरिस


Advertisment

मीना हैरिस कौन है?





  • मीनाक्षी एशले हैरिस (Meenakshi Ashley Harris), जिसे मीना हैरिस के नाम से जाना जाता है, एक वकील, लेखक और महिला कार्यकर्ता है। वह वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की बहन माया हैरिस की बेटी हैं।


  • मीना हैरिस की फैमिली में उनके पति Nikolas Ajagu और दो बेटियां भी हैं।


  • इनकी पहचान 2020 में बढ़ी, जब इनकी आंटी (कमला हैरिस) अमेरिकी चुनाव के लिए प्रचार कर रही थीं, उस वक़्त मीना ने Kamala and Maya’s Big Idea नाम की एक बुक रिलीज़ की थी। उस बुक में उनकी माँ, मौसी और दादी श्यामला गोपालन हैरिस की लाइफ के बारे में बताया गया हैं।


  • मीना हैरिस, सामाजिक मुद्दों और ह्यूमन राइट्स एक्टिविज्म पर अपनी आवाज़ उठाती रहती हैं। इसके साथ -साथ वह अपने ‘Phenomenal’ फैशन लेबल के ज़रिये वूमेन-सेंट्रिक कैंपेन 'Phenomenal Woman Action Campaign' की स्थापना की हैं। उनका ये ब्रांड एक पोयम "Phenomenal Woman" by poet Maya Angelou का रेफ़्रेन्स हैं।


  • उनकी आने वाली दूसरी बुक Ambitious Girl भी महिला सशक्तीकरण के बारे में है।


Advertisment


मीना हैरिस कौन हैं? उनकी भारतीय विरासत पर एक नज़र



मीना हैरिस की माँ की फैमिली भारत में चेन्नई,
Advertisment
तमिलनाडु में रहती थी। मीना हैरिस अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी भारतीय विरासत का सम्मान करती हैं।



पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान जब एक अमेरिकी पॉलिटिशियन ने कमला हैरिस के भारतीय नाम पर एक चुटकी ली, तो मीना हैरिस उन लोगों में से एक थीं जिन्होंने अपने गैर-अमेरिकी नामों पर गर्व व्यक्त किया। ”#MyNameIs Meenakshi मुझे हिंदू देवी और मेरी दादी का नाम दिया गया है। मैं स्ट्रॉन्ग वूमेन की फैमिली से आती हूं जिन्होंने मुझे अपनी विरासत पर गर्व करना सिखाया है, ”मीना हैरिस।
फेमिनिज्म मीना हैरिस कौन हैं
Advertisment