Advertisment

करीना कपूर और दीपिका पादुकोण ने किया PM मोदी के Women Empowerment मैसेज का समर्थन

author-image
Swati Bundela
New Update
वूमेन एम्पावरमेंट पर पीएम ने की मन की बात : करीना कपूर और दीपिका पादुकोण ने वूमेन एम्पावरमेंट के लिए पीएम मोदी को सपोर्ट किया। एक्टर दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने रविवार को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को समर्थन दिया।(Kareena Kapoor and Deepika Padukone on Mann Ki Baat in Hindi)
Advertisment




पादुकोण ने वूमेन एम्पावरमेंट के मैसेज का स्वागत किया और महात्मा गांधी के एक quote को शेयर किया। बाजीराव मस्तानी एक्टर ने ट्वीट किया, "'Be the change you wish to see in the world - महात्मा गांधी, ये शब्द इन महिलाओं के लिए और दुनिया भर में हर एक महिला के लिए बिल्कुल सटीक बैठता हैं!"

Advertisment


https://twitter.com/deepikapadukone/status/1355935465115889674?s=20



वहीं दूसरी ओर, करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी "कई गुना बढ़ रही है"। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए प्रचार करते हुए, उन्होंने लिखा, “कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ाने से लेकर Republic Day की परेड में हिस्सा लेने तक, महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ रही है। देश की बेटी आज निर्भीक (fearless), साहसी (courageous) और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर की भागीदार है।
Advertisment


आपने इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में दो महिला IAF अधिकारियों को इतिहास बनाते देखा होगा। यह किसी भी क्षेत्र में हो, राष्ट्र की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है -PM मोदी।


एक्टर ऋचा चड्ढा ने भी जोश मलीहाबादी द्वारा Uktaye नामक कविता ट्विटर पर शेयर की। ऋचा ने इस कविता पर अपनी एक वीडियो भी पोस्ट की।
Advertisment




https://twitter.com/RichaChadha/status/1355847133740425221?s=20

Advertisment

31 जनवरी को वूमेन एम्पावरमेंट के बारे में पीएम मोदी ने क्या कहां?



मोदी ने रविवार को मन की बात के 73 वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ऐतिहासिक क्षण की सराहना की जब 11 जनवरी को एयर इंडिया के all-women cockpit crew ने सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के Kempegowda International Airport पर सीधी उड़ान भरी, और लगभग 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की।उन्होंने भारतीय वायु सेना (IAF) की दो महिला अधिकारियों को भी बधाई दी जो रिपब्लिक डे परेड में भाग लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं।



फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ, 26 जनवरी को भारतीय वायु सेना की टुकड़ी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौर राजपथ पर फ्लाईपास्ट का हिस्सा बनने वाली पहली महिला बनीं, क्योंकि उन्होंने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया था। “आपने इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में दो महिला IAF अधिकारियों को इतिहास बनाते देखा होगा। यह किसी भी क्षेत्र में हो, राष्ट्र की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, ”PM मोदी।
एंटरटेनमेंट Kareena Kapoor and Deepika Padukone on Mann Ki Baat in Hindi
Advertisment