Advertisment

Miss India Universe Pari Paswan Porn Video Case: जानिये मामले से जुड़ी ये 10 ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान केस: 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी पासवान (Miss India Universe Pari Paswan) ने मुंबई की एक प्रोडक्‍शन हाउस पर लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने बताया कि जब वह काम की तलाश में मुंबई आई थीं तब एक प्रोडक्‍शन हाउस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला के उनका पोर्न वीडियो शूट किया था। आपको बता दे कि इस प्रोडक्शन हाउस के तार राज कुंद्रा केस से जोड़े जा रहे है।

मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान केस: जानिये मामले से जुड़ी ये 10 ज़रूरी बातें



Advertisment


  • झारखंड के धनबाद की रहने वाली मॉडल ने खुलासा किया कि वह मुंबई में मॉडलिंग के लिए आई थी ,इसी दौरान उनके साथ यह अश्लील घटना हुई।


  • पासवान एक दिन मॉडलिंग के सिलसिले में बात करने के लिए प्रोडक्‍शन हाउस पहुंची थी, वही उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया गया जिसमे नशा मिलाया हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मदहोशी की हालत में उनका पोर्न वीडियो बनाया गया।


  • होश में आने के बाद जब पासवान को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के पास जा के शिकायत दर्ज कराई।


  • इससे पहले भी ये मॉडल अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में आई थीं। कुछ वक़्त पहले परी का अपने पति नीरज पासवान और ससुराल वालों के साथ बेहद बड़ा विवाद सामने आया था।


  • उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।


  • परी पासवान ने धनबाद के कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मामले में पुलिस ने कांड संख्या 205/21 के तहत उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।


  • परी ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद नीरज पासवान से शादी की थी।


  • नीरज के जेल जाने के बाद उनके माँ और भाई ने परी पर कई आरोप लगाए।


  • उनका कहना है की परी मुंबई की एक प्रोडक्शन में पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है। नीरज के भाई ने आगे आरोप लगाते हुए कहा की "उसका काम ही है भोले भाले लोगों को फंसाना।"


  • परी के आरोपों को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह एक 12 साल की बेटी की मां है और वह इससे पहले भी दो आदमियों से शादी कर के उन पर केस कर चुकी है।




 

Advertisment








एंटरटेनमेंट
Advertisment