Advertisment

शादी से पहले लड़कियां क्यों रहती हैं परेशान? 4 बातें जो हैं लड़कियों की परेशानी की वजह

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

लड़कियों की परेशानी की वजह: जैसे जैसे शादी का दिन नज़दीक आते जाता है लड़कियों के चेहरे पर घबराहट और डर साफ़ दिखाई देता है। घर-परिवार शादी की रौनक में अपनी बच्ची के मन में चल रही परेशानियों को नहीं समझ पता, ऐसे में लड़की अकेले ही इन परेशानियों से जूझती है। शादी की धूम-धाम मदुल्हन के मन की भावनाएं दबी रह जाती हैं। नए घर में एडजस्ट कैसे करें,पहली रात के बारें में और हर वो छोटी-छोटी बातें जो ससुराल से जुड़ी हैं, दुल्हन के मन को बेचैन किये रहती हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों को दुल्हन को कम्फर्टेबल महसूस करना चाहिए ताकि वो अपने जीवन के इस बदलाव को अपना सके। आईये जाने की आखिर वो क्या बातें हैं जो शादी से पहले लड़की को परेशान करती हैं -

शादी से पहले लड़कियां क्यों रहती हैं परेशान? क्या है लड़कियों की परेशानी की वजह



Advertisment

1. नए घर में एडजस्ट कैसे करना है

आजकल लड़कियों को शादी की बात पर इस बात की घबराहट होती है कि शादी के बाद नए घर में वो कैसे एडजस्ट करेंगी। बचपन से जिस परिवार के साथ रहीं और जैसा माहौल उसे मिला क्या वही माहौल उसे अपने ससुराल में मिल पायेगा? इस तरह के सैंकड़ों सवाल लड़कियों के मन में चलते रहते हैं। क्या वो अपनी मन-मानी चला पायेगी? रहने-खाने का तौर -तरीका कैसा होगा? ये तमाम सवाल हमेशा सके दिमाग में चलते रहते हैं। ऐसे में माँ-बाप को चाहिए कि वो अपनी लड़की को समझाएं और विश्वास दिलाएं कि शादी के बाद जो भी बदलाव हो या न हो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 

2. फर्स्ट नाईट का प्रेशर

Advertisment

शादी के बाद पहली रात यानि उसकी सुहाग रात कैसी होगी? क्या मेरा पार्टनर सपोर्टिव होगा ? क्या में अपने पार्टनर की एक्सपेक्टेशन पर खरी उतर पाऊँगी? इस तरह के सवाल लड़कियों को शादी से पहले खूब परेशान करते हैं। इन बातों का ज्यादा प्रेशर से दुल्हन की तबियत ख़राब हो सकती है, इसलिए दुल्हन के घरवालों और दोस्तों को चाहिए कि वो दुल्हन के मन की बात जानने की कोशिश करें और उन्हें समझाएं की कोई भी समस्या सेहत से बड़ी नहीं है। इसीलिए तनाव लेकर अपनी सेहत न ख़राब करें।

3. शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना है

ये सबसे कॉमन प्रॉब्लम में से एक है। हर दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन सबसे सुन्दर वो ही दिखाई दे। इस बात के चक्कर में वो बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं। हालाँकि ये इतनी परेशानी की बात नहीं, लेकिन शादी का प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि लड़किया परेशान हो जाती हैं। अगर शादी में कोई उनके मेकअप या ड्रेस में कमी निकल दे तो वो इसी बारें में सोचने लगती हैं और शादी के खूबसूरत मोमेंट्स को एन्जॉय नहीं कर पातीं।

Advertisment

4. ससुराल में सबको इम्प्रेस करना

शादी से पहले भलेही ससुराल वालों से जान-पहचान और बातें होती हों लेकिन शादी के बात कैसे एडजस्ट करना हैं, ये सोच सोच कर लड़कियां परेशान रहती हैं। शादी के बाद, ससुराल दुलहन के ऊपर अपने सास-ससुर, ननद और भाभी को इम्प्रेस करने का प्रेशर होता है। नए परिवार के सदस्यों का बेहेवियर समझने में भी लड़कियों को थोड़ा टाइम लगता है, जैसी वजह से वो बहुत डर और घबरा जाती हैं।

 

Advertisment


 



Advertisment

 



 

Advertisment



  



फेमिनिज्म सोसाइटी
Advertisment