Advertisment

राज कुंद्रा केस में नया मोड़: क्या है उनका मिस इंडिया यूनिवर्स की पोर्न वीडियो से कनेक्शन?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

राज कुंद्रा पोर्न केस का परी पासवान कनेक्शन? इतने दिनों से राज कुंद्रा की पोर्न केस में मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। वही अब इस केस के साथ एक और मशहूर हस्ती का नाम जोड़ा जा रहा है। मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान (Miss India Universe Pari Paswan) के एक खुलासे के बाद मामला और गर्माता हुआ नज़र आ रहा है।

क्या है राज कुंद्रा पोर्न केस का परी पासवान कनेक्शन?

2019 की मिस इंडिया यूनिवर्स ने मुंबई की एक प्रोडक्शन कंपनी पर उनकी बेहोशी की हालत में पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुलासा किया कि वह मुंबई में काम के सिलसिले से एक प्रोडक्शन हाउस के पास गई थी ,वही पर उन्हें कोल्ड ड्रिंक ऑफर की गई। पासवान ने दावा किया की कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाया गया था जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। प्रोडक्शन हाउस ने उनका बेहोशी की हालत में पोर्न वीडियो शूट किया।

Advertisment

दरअसल परी ने जिस प्रोडक्शन हाउस पर ये आरोप लगाया है उसके तार राज कुंद्रा केस से जोड़ के देखे जा रहे है। होश में आने के बाद पासवान ने पुलिस के पास जा के शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परी पासवान के ससुराल वालों ने उन पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

परी के ससुराल वालो ने यह दावा किया की वह अश्लील वीडियो बनती है ,जो की उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इसी वजह से वह अपने बेटे की शादी उससे नहीं करना चाहते थे लेकिन उसने डरा धमका के लड़के से शादी की।

Advertisment

इन सभी आरोपों पर परी का क्या कहना है?

परी ने ससुराल वालों के इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ ज़बरदस्ती पोर्न वीडियो शूट किया गया है ,वह पीड़िता है न कि आरोपी। कुछ वक़्त पहले उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। परी पासवान ने धनबाद के कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मामले में पुलिस ने कांड संख्या 205/21 के तहत उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। परी ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद नीरज पासवान से शादी की थी।

ये भी पढ़िए: Miss India Universe Pari Paswan Porn Video Case: जानिये मामले से जुड़ी ये 10 ज़रूरी बातें



एंटरटेनमेंट
Advertisment