Advertisment

Munmun Dutta Reacted On Dating Rumours: मुनमुन दत्ता ने डेटिंग की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, ऐसे दिया जवाब

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Munmun Dutta Reacted On Dating Rumours: तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस रियलिटी शो से फेमस हुई मुनमुन दत्ता जो की बबिता का किरदार निभाती है और टब्बू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत के रिलेशनशिप में होने की खबरे कुछ दिन से सोशल मीडिया पर छाई है। जब मिडिया वालो ने इस अफवाह की वजहसे मुनमुन और राज को ट्रोल करना शुरू किया तो मुनमुन और राज दोनों ने तोड़ी चुप्पी । दोनों ने दिया मीडिया को करारा जवाब।

मुनुम दत्ता और राज अनादकत के रिलेशनशिप में होने की फ़ैल रही थी अफवाह

मुनमुन दत्ता और राज अनादकत तारक मेहता का उल्टा चस्मा में को-एक्टर है। कुछ समय पहले दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात फैलने लगी। मुनमुन और राज दोनों के उम्र में 9 साल का अन्तर है। इसलिए मीडिया पर दोनों को बहुत ट्रोल किया गया।

Advertisment

मुनमुन और राज के रिलेशनशिप को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते से कम्पेयर किया गया और उनके बारे में बहुत कुछ उल्टा सीधा कहा गया था। जब ट्रोलिंग ज्यादा बढ़ गई और सहना मुश्किल होगया तो मुनमुन और राज दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया और लोगों को जवाब देने के लिए पोस्ट शेयर किया।

मुनमुन दत्ता ने मीडिया और लोगों को दिया करारा जवाब (Munmun Dutta Reacted On Dating Rumours)

मुनमुन ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि " मुझे लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी , साधारण लोगों के साथ पढ़े लिखे लोगों ने भी मेरे बारे में घटिया कमैंट्स किये है। महिलाओ की इज्जत का कोई ध्यान नहीं रखता उन्हें हमेशा स्लट शेमिंग और उम्र के बारे में कमैंट्स ऐसी कई चीजों का सामना करना पड़ता है। एंटरटेनमेंट और मजाक के नाम पर महिलाओ को जलील किया जात्ता हैं। मुनमुन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें 13 साल हो चुके हैं और आज उनके सम्मान की धजिया उड़ चुकी है । ये उनके लिए बहुत ही अपमान जनक बात है।

Advertisment

उन्होंने ये भी लिखा कि अगर लोगों की ऐसी घटिया बातों से अगर किसी की मानसिक हालत ख़राब होती है और वो खुद की जान लेने की कोशिश करेगा तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? लोग जब भी किसी के बारे में कुछ बात करते है तो उन्होंने ध्यान रखना चाहिए कि इसीसे किसी के आत्त्मसंम्मान को ठेस न पहुंचे। अंत में उन्होंने लिखा कि उन्हें खुदको भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है।

राज अनादकत ने भी दिया ट्रोलिंग का जवाब

राज ने लिखा की जो भी लोग रिलेशनशिप के बारे में झूटी अफवाह फैला रहे है उन्होंने इससे मेरे ऊपर होने वाला असर क्या होगा जानना चाहिए। जो भी लोग मेरे बारे में ऐसी झूटी बाते लिख रहे है उन्होंने अपना समय किसी अचे काम में लगाना चाहिए । राज ने अंत में लिखा की भगवान् उन लोगों को सद्बुद्धि दे जो ऐसी बाते लिख रहे है और कमैंट्स कर रहे हैं।



एंटरटेनमेंट
Advertisment