Advertisment

स्वास्थ्य सम्बंधित नए साल के 5 संकल्प जो आपको लेने चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update






नए साल में संकल्प लेने का एक ट्रेंड सा बन गया है। दरअसल, ये एक रीति सी बन गई है कि नए साल के लिए एक संकल्प लिया जाए। इस दौरान सामान्य रूप से वज़न कम करना, एक नयी कार या नया घर खरीदने जैसे कुछ संकल्प लिए जाते हैं। लेकिन आप में से कितने लोग स्वस्ठ रहने का संकल्प लेते हैं? लेकिन क्यों न इस साल अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने और अच्छा आहार लेने का संकल्प करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर अक्सर लोग दुखी रहते हैं और इसका प्रभाव मानसिक रूप से भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि जीवन में कामयाबी पाने के लिए अपने स्वास्थ्य पर अत्यधिक ध्यान दें। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे 5 तरीकों से आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। ये हैं कुछ स्वास्थय सम्बंधित न्यू ईयर रिजोल्यूशन इन हिंदी

1 व्यायाम



सेहतमंद शरीर के लिए व्यायाम टॉनिक की तरह होता है। व्यायाम से आपके शरीर में कसाव आता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और भी कई फायदे होते हैं, जो आपको स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसलिए नए साल में जरूर लीजिए प्रतिदिन व्यायाम का संकल्प।

2  ध्यान



जिसके लिए आजकल मेडिटेशन शब्द अधि‍क प्रचलित है, आपकी मानसिक सेहत को सुधारता है, तनाव को कम करता है, मानसिक शांति देता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता के साथ-साथ आपकी याददाश्त में भी वृद्ध‍ि करता है। तो मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए यह संकल्प जरूरी है।

3 सही दिनचर्या



आपकी रोज़ की दिनचर्या का सही होना, आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। जैसे सही समय पर उठना, नहाना, सही समय पर खाना, उचित समय सोना और अन्य सभी कार्य सही समय पर होना। आपके शरीर का संतुलन बेहतर बनाते हैं।

 4.सही डाइट



अपनी डाइट पर निगरानी रखने का संकल्प लें और जो खाएं वह हेल्दी खाएं। फलों, सब्जियों और फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें और खूब पानी पिएं, ताकि आपके शरीर का तापमान सही हो और तरलता बनी रहे। इससे शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।

5 भरपूर नींद लें



स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है सही मात्रा में नींद लेना। ताकि आपका शरीर और मस्तिष्क आराम कर सके और उसकी सक्रियता बनी रहे। लेकिन भरपूर नींद लेने का मतलब यह नहीं है कि आप अतिरिक्त नींद लें। ज्यादा नींद लेना भी नुकसानदायक हो सकता है। 8 घंटे से अधिक और 6 घंटे से कम नींद न लें। सही समय पर सोएं और सही समय पर उठें।







इंस्पिरेशन सेहत न्यू ईयर हेल्थ रेसोलुशन
Advertisment