Advertisment

क्या आपको आपके निप्पल के बारे में सही जानकारी है? जानिए निप्पल के बारे में कुछ जरुरी चीजें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

हमे हमारे शरीर के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। जिनमे से एक भाग होता हैं निप्पल। खासकर महिलाओं को अपने निप्पल के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। निप्पल के बारे डॉक्टर रिधिमा शेट्टी ने बहुत अच्छी जानकारी दी है। जानिए अपने निप्पल के बारे में सही जानकारी डॉक्टर रिधिमा से।

जानिए निप्पल के बारे में सही जानकारी डॉ. रिधिमा शेट्टी से

निप्पल आपके शरीर का वो भाग होता है जो आपके ब्रेस्ट के एकदम बीच में होता है। निप्पल को घेरे हुए जो गहरे रंग का भाग होता है उसे एरओला कहते हैं।

Advertisment


निप्पल के प्रकार


Advertisment

1. प्रोट्रूडिंग निप्पल
2. फ्लैट निप्पल
3. इनवर्टेड निप्पल
4. अनक्लासिफाइड निप्पल


निप्पल शरीर के रंग के हिसाब से अलग अलग रंग के होते है । निप्पल का रंग होता है फीका गुलाबी, गहरा गुलाबी या डार्क ब्राउन। आम तौर पर भारतीय महिलाओं के निप्पल का रंग डार्क ब्राउन होता है क्योंकि भारतीय लोगो की स्किन थोड़ी ब्राउन होती हैं।

डॉक्टर रिधिमा के हिसाब से महिलाओं के निप्पल का आकार,साइज और रंग हार्मोनल बदलाव के वजह से बदल सकता है। ऐसा होने का कारण हो सकता है पीरियड्स का आना, बढ़ती उम्र की वजह से या प्रेग्नेंसी, अगर इन कारणों की वजह से आपको अपने निप्पल में कुछ बदलाव दिखता है तो इसमें चिंता की कोई बात नही हैं।

Advertisment

अगर किसी के इनवर्टेड निप्पल है तो डरने की कोई बात नही है।ऐसे निप्पल प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद अपने आप नॉर्मल हो जाते है, और इससे आपको अपने बच्चे को दूध पिलाने में कोई तकलीफ नहीं होगी।

बहुत कम समय ऐसा होता है कि किसी को एक ब्रेस्ट पर एक से ज्यादा निप्पल होते है, उसे सुपरनुमेररी निप्पल कहा जाता है। इस निप्पल को कॉस्मेटिक सर्जरी से निकला जा सकता है इसलिए एक ब्रेस्ट पर एक से ज्यादा निप्पल होने में कोई डरने की बात नही हैं।

अगर आपके निप्पल के आस पास बाल दिखाई देते है तो ये एक आम बात है। जिस तरह से हमारे शरीर पर बाल आते है वैसे ही निप्पल के पास बाल आना आम है। अगर आपको आपके निप्पल टाइट लग रहे है, या दर्द महसूस हो रहा है तो ये पीरियड्स का संकेत होता है ये एक आम बात है। अगर फिर भी दर्द ज्यादा महसूस होता है तो आप ने डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Advertisment


निप्पल को लेकर क्या नॉर्मल नही है



Advertisment

• अगर आपके निप्पल के पास कही कुछ फोड़े जैसा है या बंप नजर सराहे है तो ये आम बात नही है और आपने ने जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

• अगर आपके निप्पल से खून या पानी निकल रहा है तो ये हार्मोनल इंबैलेंस के वजह से होता है या ब्रेस्ट में कोई सिस्ट हो सकता है।

• अगर आपके परिवार में किसी को भी ब्रेस्ट या सर्विक्स कैंसर हो चुका है तो आप ने समय समय पर अपने ब्रेस्ट का चेक अप करते रहना चाहिए।

Advertisment








सेहत
Advertisment