New Update
/hindi/media/post_banners/qIUFFj7TSLT2woO763LV.jpg)
स्तनों का आकार (Size of the breasts)
स्तनों के आकार के बारे में बात करते हुए डॉक्टर कहती हैं कि दो अलग-अलग आकार के स्तनों का होना पूरी तरह से सामान्य है। एक बड़ा हो सकता है और दूसरा छोटा हो सकता है। यदि उनके स्तनों का आकार समान नहीं है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
Areola का रंग
ब्रैस्ट के चारों ओर के एरिओला का रंग हल्के गुलाबी से गहरे काले रंग के बीच कुछ भी हो सकता है और ये सभी सामान्य हैं। "उन्हें बिल्कुल गुलाबी होने की ज़रूरत नहीं है जैसे हम पोर्न में देखते हैं," डॉ. निवेदिता ने बताया।
ब्रैस्ट की Alignment
दोनों स्तनों की Alignment एक जैसी नहीं होती है। एक स्तन दूसरे से नीचे हो सकता है और यह एक सामान्य घटना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी-कभी स्तन टिश्यू एक तरफ से थोड़ा सा ऊपर की ओर होता है और दूसरी तरफ से नीचे। इसलिए ब्रैस्ट समान नहीं होते है।
स्तनों में दर्द (Pain in the breasts)
सामान्य स्तनों के साथ एक महत्वपूर्ण बात यह हो सकती है कि पीरियड्स के आसपास दोनों स्तनों में दर्द हो सकता है। अगर यह दर्द दोनों स्तनों में हर पीरियड्स के साथ होता है तो यह ठीक है और इसे cyclical pain कहते हैं। यह किसी के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है।
स्तनों में गांठ
ऐसा भी होता है, हम पीरियड्स के दौरान दोनों स्तनों में गांठ महसूस कर सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं, "अगर आपको लगता है कि आपके दोनों स्तनों में गांठ हो गया है, लेकिन यह आपके पीरियड्स के आसपास हो रहा है और फिर यह चला जाता है और फिर से आता है और चला जाता है, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।"