Advertisment

जानिए ऑरेंज जूस पीनें के ये 5 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

 

Advertisment

ऑरेंज जूस के फायदे - संतरा या ऑरेंज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के साथ-साथ संतरे के जूस पीने के बहुत से फायदे हैं।

संतरा का जूस पीने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को फायदा पहुंचता है। संतरा और संतरे का जूस शरीर में विटामिन c की कमी को पूरा करता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी बहुत कारगर साबित होता है। संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन c की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा संतरे में विटामिन a , पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

ये हैं ऑरेंज जूस पीने के 5 फायदे (orange juice ke faayde) 



Advertisment

1 ) इम्युनिटी स्ट्रांग होती है 

ऑरेंज जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन c पाया जाता है जो आपकी शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है जिससे आप जल्दी बीमार नहीं होते। और आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है।

2 ) कैंसर से बचाता है 

Advertisment

संतरे में विटामिन c के साथ एंटी - ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कोशिकाओं में हमें कैंसर पहुँचाने वाली क्षति से बचाते हैं। यह हमारे शरीर में ट्यूमर को भी नहीं बनने देते।

3 ) वज़न घटाने में सहायक 

रोज़ सुबह एक्सरसाइज करने के बाद एक ग्लास ऑरेंज जूस पीने से वज़न कम होता है। क्यूंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और एक दम फैट फ्री होता है। साथ ही यह मीठा भी होता है तो मीठा खाने का मन भी नहीं होता।

Advertisment

4 ) ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है 

संतरे में अच्छी मात्रा में विटामिन B 9 पाया जाता है। जो हमारे शरीर में ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है और हमारी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही यह ब्लड को क्लॉट भी नहीं होने देता जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।

5 ) स्किन के लिए फायदेमंद 

Advertisment

संतरे में विटामिन c और एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा की वजह से यह स्किन की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोज़ एक ग्लास संतरे का जूस पीने से स्किन बहुत साफ़ और चमकदार हो जाती है।







सेहत फूड ऑरेंज जूस के फायदे
Advertisment