Padma Awards 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए 

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment


Padma Awards 2021:  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करे। पद्म पुरस्कार, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। आज पद्म पुरस्कार कई जाने मानी हस्तियों को प्रदान किया जाएगा। उपस्थित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल थे। 

Advertisment

पद्म पुरस्कार 2021 के बारे में 

पद्म पुरस्कार में इस साल कुल 119 पुरुस्कार दिए जायेंगे जिनमें है, 102 पद्म श्री, 10 पद्म भूषण और 7 पद्म विभूषण। इन सभी पुरुस्कार पाने वालों में 29 महिला पुरस्कार विजेता, 16 मरणोपरांत (posthumous) पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता है। कुछ विजेताओं को सुबह पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था और बाकियों को शाम को किया जाएगा। 

पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, खेल, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, आदि जैसे विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। 

Advertisment

पद्म विभूषण 

पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पद्म विभूषण असाधारण और डिस्टिंगुइशेड सेवा के लिए सम्मानित किया जाता  है। पद्म विभूषण का पुरुस्कार प्राप्त करने वाली हस्तियों में यह तीन हैं सबसे मशहूर। 

1. सुषमा स्वराज - पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज, जिनकी 2019 में कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई, इंदिरा गांधी के बाद इस पद को संभालने वाली केवल दूसरी महिला थीं। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को पुरुस्कार दिया गया। 

Advertisment

2. अरुण जेटली - 2014 से 2019 तक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में फाइनेंस मंत्री,  स्वास्थ्य मुद्दों के कारण अगस्त 2019 में उनका निधन हो गया। उन्हें जीएसटी और डेमोनेटाइजेशन जैसे सुधारों के लिए जाना जाता है। 

3. मेरी कोम - लंदन 2020 की ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता, पहली सात विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला हैं, और 8 विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज (पुरुष या महिला) हैं।

पद्म श्री 

Advertisment

पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में डिस्टिंगुइशेड सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में कई जानी मानी हस्तियां हैं जैसे कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर, आदि। पद्मश्री चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 

1. कंगना रनौत - अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री, स्ट्रॉन्ग महिला केंद्रित भूमिकाएं निभाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1457629029599625223?ref_src=twsrc%5Etfw

Advertisment

2. अदनान सामी - गायक अदनान सामी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। अदनान सामी को सबसे तेज पियानो प्लेयर होने के लिए सम्मानित किया गया।

3. कारण जोहर - पिछले दो दशकों में सबसे सफल फिल्में बनाने के लिए करण जौहर को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 

4. एकता कपूर - भारतीय टेलीविजन पर एक नई लहर शुरू करने के लिए एकता कपूर की सराहना करते हुए, एकता कपूर को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 

Advertisment

पद्म भूषण

पद्म भूषण उच्च कोटि की डिस्टिंगुइशेड सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण मिलने वाले विजेताओं में से एक हैं पीवी सिंधु। इस साल की शुरुआत में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को हराया।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1457621990865395715?ref_src=twsrc%5Etfw


न्यूज़