Advertisment

Palak Tiwari To Jannat Zubair, जानिए कितने पढ़े लिखें हैं आपके चहेते यंग टेलीविजन सेलिब्रिटी

ग्लैम और ग्लिट्ज़ की दुनिया काफी खुशनुमा दिखती है, लेकिन हम यंग टेलीविजन सेलिब्रिटीज की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। आइए आपको बताते हैं आज के इस फ़ीचर्ड ब्लॉग में टेलीविजन सेलिब्रिटीज के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Tv actress

Television Celebrities

अपने सपनों का जीवन जीने से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं है। जब आप कम उम्र में अपने गोल्स को पूरा कर लेते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। अपना ड्रीम जॉब या फिर किसी बड़ी पोस्ट के लिए सेलेक्ट होना, इस फीलिंग को कभी भी केवल शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। हालांकि, दुनिया केवल आपकी सफलता देखती है, आपके संघर्षों को नहीं और ऐसा ही युवा टेलीविजन सेलिब्रिटी के मामले में भी है, जिन्होंने अपने लिए एक बड़ा फैनबेस बनाया है।

Advertisment

हम पलक तिवारी और जन्नत जुबैर जैसे यंग सेलिब्रिटी के वर्क लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन हम लोगों में से बहुत ही कम लोग इन यंग और फेमस सेलिब्रिटी के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कुछ यंग टेलीविजन सेलिब्रिटीज के एजुकेशनल बैकग्राउंड (educational background) पर- 

1. पलक तिवारी(Palak Tiwari)

टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को हुआ था। पलक छोटी उम्र से ही अपने हॉट फोटो शूट और हिट गानों से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई(महाराष्ट्र) में पूरी की थी। स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने मुंबई में 'मीठीबाई कॉलेज' से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। 

Advertisment

2. अनुष्का सेन(Anushka Sen)

टेलीविजन एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने कम उम्र में 'बालवीर', 'देवों के देव महादेव' और कई अन्य शोज में अपनी एक्टिंग के साथ पॉपुलैरिटी हासिल की है। हाल ही में उन्होंने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' के साथ लोगों का दिल जीता है। अनुष्का सेन 'कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स' मुंबई से फिल्मोग्राफी की डिग्री हासिल कर रही हैं। 

3. अशनूर कौर(Ashnoor Kaur)

Advertisment

अठारह साल की यंग एक्ट्रेस अशनूर कौर ने 'झांसी की रानी',' ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और कई अन्य शोज में अपनी एक्टिंग के दम पर फेम हासिल किया है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि अशनूर अभी पढ़ाई कर रही हैं। वह मुंबई के टॉप कॉलेजों में से एक से बीएमएमसी (Bachelor of Arts in Multimedia and Mass Communication) के दूसरे वर्ष में हैं। 

4. अवनीत कौर(Avneet Kaur)

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने महज आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहली बार 'डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। बाद में, उन्होंने लाइफ ओके की 'मेरी मां' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा' में भी भाग लिया था। अवनीत कौर मुंबई के एक निजी कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल कर रही हैं।

5. जन्नत जुबैर(Jannat Zubair)

एक अन्य टेलीविजन एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने लाखों फैन्स के दिलों में एक बड़ी जगह बनाई है। हालांकि, जन्नत ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' का हिस्सा बनने के बाद बहुत सुर्खियां बटोरीं हैं। वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में सबसे कम उम्र की और सबसे अधिक पैसे चार्ज किए जाने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। 20 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की है। जिसके बाद से वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।

Palak Tiwari Anushka Sen Avneet Kaur Ashnoor Kaur Jannat Zubair educational background
Advertisment