Advertisment

कौन है अशनूर कौर ? इस एक्ट्रेस ने लाए 12वी में 94%

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

पटियाला बेब्स से प्रचलित हुई टीवी सीरियल की एक्ट्रेस अशनूर कौर ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर अपने परिवार को गर्व महसूस कराया है। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित किए थे जिसमें उन्होंने 94% हासिल किए है। अशनूर ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा: "और यह 94% है। 12 वीं बोर्ड। मैंने खुद को और अपने परिवारों को निराश नहीं किया … मेहनत आखिर रंग लाई।" कौन है अशनूर कौर





Advertisment






कौन है अशनूर कौर ?

Advertisment






Advertisment





• अशनूर कौर एक भारतीय एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं जिनका जन्म 3 मई 2004 में हुआ है। वही ये एक्ट्रेस सिख पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं।



Advertisment






Advertisment



• कौर ने अपने करियर की शुरुआत पांच साल की उम्र में 2009 की झांसी की रानी में प्राची का किरदार निभाते हुए की थी। वही 2010 में उन्होंने स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया में पन्ना की भूमिका निभाई थी।





Advertisment






• हालांकि कौर ने यह रिश्ता क्या कहलाता है में नियारा का किरदार निभाया था जिसके बाद से वो काफी प्रचलित हो गई थी।











• वह बहुत सारे टीवी सीरियल्स में नजर आई हैं जैसे कि झांसी की रानी, साथ निभाना साथिया, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, बड़े अच्छे लगते हैं, यह रिश्ता क्या कहलाता है, और पटियाला बेब्स। इसके अलावा इन्होंने बहुत सारी धार्मिक सीरियल भी की है जैसे कि शोभा सोमनाथ, महाभारत, देवों के देव महादेव, सियासत, पृथ्वी वल्लभ और इत्यादि।











• कौर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आई हैं, जैसे कि संजू और मनमर्जियां। वही साथ ही उन्होंने मिलन गाबा के साथ " क्या करूं" सॉन्ग एल्बम भी किया है।











• कौर को प्रचलित शो पटियाला बेब्स के लिए जुड़ी स्पेशल अवॉर्ड फॉर नेक्स्ट जेनरेशन भी मिला था।











94% से पास किया 12वी











अशनूर कौर ने 12वीं के एग्जाम में 94% हासिल किए है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के इस पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि "और 94% यह हैं। 12वीं बोर्ड। अच्छा महसूस कर रही हूं क्योंकि मैंने खुद को और परिवार को निराश नहीं किया … मेहनत आखिर रंग लाई। "मुझे बस इतना कहना है कि जहां चाह है, वहां हमेशा, हमेशा एक होता है।" कौन है अशनूर कौर











एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment