Parineeti Chopra Birthday Special: बॉलीवुड नहीं था परिणीति का करियर ऑप्शन

author-image
Swati Bundela
New Update


Parineeti Chopra Birthday Special: आज 22 अक्टूबर को परिणीति अपना 33वां बर्थडे मना रहीं हैं। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म "ऊंचाई" की शूटिंग में नेपाल में हियँ और काफी बिजी भी हैं। पिछले पैंडेमिक से लेकर इस साल तक में परिणीति की 3 से 4 फिल्मे रिलीज़ हुई, लेकिन सभी ने उनको काफी निराश किया है। हालंकि फ्यूचर में परिणीति के अपकमिंग प्लान्स से उनको काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि परिणीति कभी भी बॉलीवुड या एक्टिंग का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी। बल्कि ये तो उनकी किस्मत है जो वो बॉलीवुड में आ गयी। 

Advertisment

Parineeti Chopra Birthday Special: बॉलीवुड नहीं था परिणीति का करियर ऑप्शन

स्कूल टाइम से ही परिणीति काफी ब्राइट स्टूडेंट रहीं। उन्होंने भारत से दूर अब्रॉड में शिफ्ट होने का सपना देखा था। वो विदेश में अपना करियर सेट करना चाहती थीं, लेकिन कुछ कारणों से अचानक ही सब कुछ छोड़ कर परी ने बॉलीवुड में कदम ले लिया। हालाँकि, परिणीति के चाहने वाले, उनके फैंस और उनके साथी स्टार्स, परी कि एक्टिंग से काफी प्रभावित हैं और परिणीति ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत कर ये साबित कर दिया है कि वो एक काबिल एक्टर बनने के लायक हैं। लेकिन बात करें परी के सपनो और करियर ऑप्शन की तो बॉलीवुड कभी भी परिणीति की फर्स्ट चॉइस नहीं रहा है।

Parineeti Chopra Birthday Special: 12वीं टोपर थीं परिणीति चोपड़ा

बता दें कि परिणीति शुरू से ही पढ़ाई को लेकर और करियर को लेकर काफी अम्बिशस थीं, जिसके चलते हमेशा उनके पढ़ाई में अच्छे मार्क्स आते रहे। परिणीति ने अपने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल एमए किया। हरियाणा,अम्बाला की जन्मी परिणीति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं।

Advertisment

परिणीति को क्लास 12 में टॉप करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था। वो आगे इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर बनाना चाहती थीं, जिसके लिए परिणीति ने मैंनेचेस्टर से फाइनेंस में कोर्स भी किया था।

Parineeti Chopra Birthday Special: कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

परिणीति को कभी भी एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाना था और न ही उन्होंने बॉलीवुड में आने का कोई सपना देखा था। लेकिन हालात ही कुछ ऐसे हो गए कि परिणीति विदेश में जम नहीं स्किन और उन्हें वापस भारत आना पड़ा। दरअसल, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, परिणीति इन्वेस्टमेंट मैनेजर कि जॉब करना चाहती थीं लेकिन 2009 की मंदी ने सबकुछ बदल कर रख दिया।

इंडिया वापस लौटने पर परिणीति को कोई जॉब नहीं मिली तो मजबूरी में वो यशराज फिल्म प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा बन गयी। यशराज फिल्म्स में परिणीति ने बतौर पीआर कंसलटेंट की जॉब की और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड में एंट्री का रास्ता बनते गया।

Advertisment

Parineeti Chopra Birthday Special: परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

हाल ही में परिणीति की फिल्म "साइना" रिलीज़ हुई, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास असर नहीं डाल पाई। लेकिन इन दिनों परिणीति काफी बिजी चल रहीं हैं। परिणीति के पास आने वाले दिनों के लिए 2 बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हाथ में हैं। पहली है, सूरज बरजात्या की "ऊंचाई", जिसकी शूटिंग के लिए परिणीति नेपाल गयी हुईं हैं। दूसरी फिल्म प्रोजेक्ट है, संदीप रेड्डी वंगा की "एनिमल", जिसमें परी के अपोजिट अर्जुन कपूर नज़र आ सकते हैं।


एंटरटेनमेंट