Advertisment

The Girl On The Train से पहले देखिये परिणीति चोपड़ा की ये 5 फिल्में

author-image
Swati Bundela
New Update
परिणीति चोपड़ा की The Girl On The Train फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गयी हैं। फिल्म एमिली ब्लंट (Emily Blunt) की 2016 की सेम नाम की फिल्म का बॉलीवुड adaptation है। परिणीति चोपड़ा अपने डेब्यू के बाद से ज्यादातर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में कर रही थी ,लेकिन यह फिल्म उनकी पहली साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस अभिनेत्री ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक नाम बनाया है।
Advertisment


ये है परिणीति चोपड़ा की टॉप 5 फिल्में जिन्हें आप देख सकते हैं :



Advertisment

मेरी प्यारी बिंदू (Meri Pyaari Bindu) :



2017 में आयी इस फिल्म में परिणीति आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने एक स्ट्रगलिंग सिंगर का रोल निभाया था। मेरी प्यारी बिंदू में आपको परीणीति का चुलबुला अंदाज़ देखने को मिलेगा। फिल्म दो बचपन के सबसे अच्छे दोस्तों के बीच एक प्रेम कहानी है।

Advertisment

हँसी तो फसी (Hasee to Phasee) :



यह परिणीति की एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह hyper-anxiety से पीड़ित लड़की की भूमिका निभा रही है। उसे ऐसा इंसान चाहिए होता है जो उसे समझे , सिद्धार्थ मल्होत्रा में उसे वो इंसान नज़र आता है। फिल्म में परिणति और सिद्धार्थ की लव स्टोरी है ,और इसमें हैप्पी एंडिंग जो ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मो में नहीं होती हैं।

Advertisment

शुद्ध देसी रोमांस (Shudh Desi Romance) :



यह राजस्थान के जयपुर शहर में एक बहुत ही अलग प्रेम कहानी है जहाँ हम एक अनोखा love triangle देखने को मिलता हैं। परिणति ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। फिल्म में बहुत सारी कॉमेडी , कई प्यार भरे पल भी नज़र आते है।
Advertisment


इशकज़ादे (Ishaqzaade) :



परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात Ladies Vs Ricky Bahl से की थी ,लेकिन उन्हें इश्कजादे में पहला लीड रोल मिला था। अर्जुन कपूर फिल्म में परीणीति के अपोज़िट थे। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और वोइलेंस है। फिल्म का मुख्य विषय ऑनर-किलिंग ( Honour-killing) है।
Advertisment


दावत-ए-इश्क (Dawat-e-Ishq) :



फिल्म में, परिणीति चोपड़ा ने एक con artist की भूमिका निभाई है जो मेल लीड(आदित्य रॉय कपूर) को लुभाती है। कहानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर पर आधारित है और पुराने लखनऊ और इसकी संस्कृति के बहुत रंगीन दृश्य देखने को मिलता है। जिन लोगो को रोमांटिक-कॉमेडी पसंद है वो इस फिल्म को एन्जॉय करेंगे।
एंटरटेनमेंट परिणीति चोपड़ा की फिल्में
Advertisment