शादी वाले दिन पीरियड्स होने की वजह बनी तलाक की वजह

author-image
Swati Bundela
New Update


टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस व्यक्ति ने अपनी कंप्लेंट में बताया है कि जब शादी की रस्मों के बाद वह मंदिर जा रहे थे, तभी लड़की ने बताया था कि शादी के दिन वह पीरियड्स में थी। यह बात सुनकर लड़का और उसकी मां दोनों चौंक गये और इसमें उन्हें विश्वासघात होने जैसा फील हुआ। उन्हें शिकायत है की लड़की ने उन्हें ये बात मदिर जाने के कुछ पल पहले ही क्यों बताई।

लड़के ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि मई में अपने मायके जाने के बाद से ही लड़की उसे तलाक देने के लिए मज़बूर करने लगी थी। साथ ही, बापौड के पुलिस स्टेशन जाकर लड़के और उसके परिवार वालों पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ केस भी दर्ज़ करा दिया। लड़के ने बताया कि इस पीरियड् वाले खुलासे के बाद से ही वो दोनो अलग रह रहे थे। लेकिन तब लड़की ने अपने हर महिनें के खर्चे के लिए उसे 5000 रूपयें देने को और घर में AC लगवाने को कहा। लड़के ने AC लगवाने से मना करते हुए कहा कि उसके पास इसे लगवाने के लिए पैसे नही है। अपने पति की बात सुनते ही लड़की काफी आगबबूला हो उठी और उससे मार-पीट करने लगी।

इसके बाद वो अपने मायके चली गई लेकिन घर वालों के समझाने पर वो फिर दोबारा अपने पति के घर आई। घर वापसी के बाद भी लड़की लड़के से पैसे देने को कहती है। लड़के ने बताया कि  लॉकडाउन के दौरान लड़की के ज्यादा पैसों की डिमांड लगी थी। इस बात पर उन दोनो में काफी लड़ाई-झगड़े भी हुए थे और तभी लड़की ने लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज़ करवाया था।  इन सब घटनाओं के बाद लड़के ने तलाक लेने का फैसला किया।

खैर, ये काफी गलत है कि 2020 में भी पीरियड् एक टैबू है।

पढ़िए- दहेज प्रथा अभी भी एक खतरनाक सच्चाई क्यों है?
शादी वाले दिन पीरियड्स