/hindi/media/post_banners/VGXz3nHqi8UySBUtPP2b.jpg)
Periods Without Pain: क्रैम्प्स, सूजन, खून और दर्द- यह पीरियड्स के कुछ सबसे सामान्य लक्षण हैं, जो एक महिला को हर महीने अनुभव करती है। अगर हमारे पीरियड्स साइकिल में कुछ बदल जाता है, तो हम इसे कुछ ही समय में नोटिस कर लेते हैं! हम में से कई लोगों को पहले ही पता लग जाता है, की उनके पीरियड्स आने वाले। लेकिन क्या होगा जब आपके पीरियड्स क्रैम्प्स के बिना आ जाये?
Periods Without Pain: क्या यह सामान्य है, अगर आपके पीरियड्स में दर्द नहीं होता है?
पीरियड्स क्रैम्प्स सामान्य है, और आपके पीरियड्स से कुछ दिन पहले शुरू हो सकते है। वे यूट्रस में मस्कुलर कॉन्ट्रैक्शंस के कारण होते हैं, क्योंकि प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन में इनक्रीस होता है। जबकि कुछ महिलाओं को केवल हल्के लक्षणों का अनुभव होता है, कुछ को मतली और सिरदर्द, लूस स्टूल और चक्कर आना, जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
इसके साथ ही कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पीरियड्स में बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह के दर्द का अनुभव न होना पूरी तरह से सामान्य है। गंभीर क्रैम्प्स या दर्द का अनुभव करना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें कुछ अंडरलाइंग हेल्थ प्रोब्लेम्स हैं, जैसे कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), एंडोमेट्रियोसिस और गर्भाशय फाइब्रॉएड जो पीरियड्स के दौरान दर्द और क्रैम्प्स का कारण बन सकते हैं।
क्या हर महिला को पीरियड्स का दर्द होता है?
दर्दनाक पीरियड्स एक सामान्य घटना है, और ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को दर्द होता है, लेकिन उनके जीवन में कभी न कभी अलग-अलग इंटेंसिटी का होता है। क्या आप जानते हैं, कि सौ में से 10 महिलाओं को पीरियड्स में तेज दर्द और ऐंठन होती है। यह इतना बुरा है, कि वे अपने डेली काम को आसानी से नहीं कर पाती है।
पीरियड्स हर महीने चार दिन आता है, और इन महिलाओं को उस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दर्द आमतौर पर उन महिलाओं में अधिक होता है, जो 20 की उम्र में होती हैं। फिर भी, कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें कोई दर्द या अन्य लक्षण नहीं होते हैं, या अन्य लक्षण हो सकते हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान कोई दर्द नहीं होता है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us