प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दुबारा की शादी : एक दूसरे को किस करते हुए फोटोज हुई वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दुबारा की शादी। अब आप सोच रहे होंगे के उन्होंने अपनी पत्नी से दुबारा शादी क्यों की ? दरअसल 24 अगस्त को प्रकाश राज (Prakash Raj) ने पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) के साथ अपनी 11वीं शादी की सालगिरह मनाई। उनके बेटे वेदांत की इक्छा थी कि उसके माता -पिता उसके सामने शादी करे लेकिन दोनों ने मना कर दिया। काफी मनाने के बाद दोनों ने अपनी 11वीं सालगिरह पर एक बार फिर से शादी कर ली।

प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दुबारा की शादी

प्रकाश राज ने पत्नी संग दुबारा शादी रचाने की खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। बेटा वेदांत अपने माता-पिता की शादी देखना चाहता था इसलिए उन्होंने फिर से शादी की। उन्होंने अपने बेटे की इक्छा पूरी करते हुए एक दूसरे को रिंग पहनाई और किस किया। इस बार,की उनकी यह शादी काफी अलग थी क्योंकि यह उनके बच्चों के सामने हुई थी।

Advertisment

फोटोज को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "आज रात हमने फिर से शादी की..क्योंकि हमारा बेटा #वेदांत इसे देखना चाहता था। फैमिली मोमेंट्स #bliss (sic)।"

https://twitter.com/prakashraaj/status/1430175947949592577?s=20

समारोह के दौरान वेदांत के साथ प्रकाश राज की बेटियां मेघना और पूजा भी मौजूद थीं। उनकी ये दोनों बेटियां उनकी पहले पत्नी ललिता कुमारी से हैं। प्रकाश और ललिता का 2009 में तलाक हो गया था।

Advertisment

प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा की सालगिरह पर किया था ट्वीट

इससे पहले 24 अगस्त को दिन में, प्रकाश राज ने अपने विवाह समारोह से अपनी और पोनी की एक पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए देखा जा सकता है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ""रात में अजनबियों के लिए यह बहुत सही निकला" .. धन्यवाद मेरी प्यारी पत्नी .. एक अद्भुत दोस्त होने के लिए .. एक प्रेमी और एक साथ हमारे जीवन में एक महान सह यात्री। . #happyweddinganniversary @PonyPrakashraj (sic)।"

https://twitter.com/prakashraaj/status/1430003640140394502?s=20

Advertisment

एंटरटेनमेंट