Advertisment

प्रेगनेंसी में कितनी बार डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाये?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

जैसे ही आपको लगे की आप प्रेग्नेंट है , आपको डॉक्टर से जरुर मिलना चाहिए क्योंकि आज कल प्रेगनेंसी से रिलेटेड बहुत सी परेशानिया देखने को मिलती है| साथ ही महिलाएं जिनको पहले से ही कुछ प्रॉब्लम है या प्रेगनेंसी के दौरान विकसित हो सकती है ,उनके लिए बहुत जरूरी है की वो समय-समय पर डॉक्टर से मिले | प्रेगनेंसी मे डॉक्टर के पास चेकअप





Advertisment




1.प्रेगनेंसी के शुरुआती 6 महीने में 3 से 4 हफ्तों के अंतराल पर आपको डॉक्टर से मिलना होता है। प्रेगनेंसी बढ़ने के साथ डॉक्टर से मिलने का सिलसिला भी बढ़ता है। हर एक विजिट का अलग मकसद होता है। इस दौरान आपके शरीर के लक्षणों, जांच और आपके विचारों पर बाते करते हैं, आपकी मेडिकल स्थिति देखने के लिए आपको कुछ टेस्ट भी लिखे जाते हैं।

Advertisment






Advertisment



2. 26-28 हफ्ते में 2- हफ्तों में आपको डॉक्टर से मिलना जरुरी होता है |इन हफ्तों में आपके बच्चे का विकास और उसकी सेहत पर नजर रखा जाता है |डॉक्टर कुछ छोटी चीजों का भी खयाल रखता है जैसे आपकी सेहत, एटिट्यूड, परिवार का सपोर्ट और इत्यादि। डॉक्टर हर एक विजिट के लिए कुछ अलग प्लान करके रखता है, यह अलग-अलग केस में अलग सिचुएशन होती है |



Advertisment






Advertisment

3.नौवें महीने के दौरान में एक बार अपने डॉक्टर से मिलने जाये |यह महीना आपके पूरी प्रेगनेंसी का आखरी महिना होता है और ज्यादातर महिलाये इस महीने अशांत हो जाती है |क्युकी बच्चा बड़ा हो जाता है |और आपको परेशानिया होना शुरू हो जाती है |इस समय पेशेंस रखना बहुत जरूरी होता है और साथ ही आपको सलाह और देख-रेख की भी जरूरत होती है |





Advertisment




4.अपने डॉक्टर के बताए प्लान पर ही चलें, यह काफी आसान और सुरक्षित है, अगर एक खांसी या जुकाम कुछ दिनों में नहीं जाए तो आपको डॉक्टर को फोन करने से अच्छा उससे मिलना चाहिए। प्रेगनेंसी में इन्फ़ैकशन काफी खतरनाक हो जाता है। अगर डॉक्टर द्वारा बताए गए दर्द से अलग पेट में कुछ अजीब से दर्द हो तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए।









5.वैसे तो हर महीने डॉक्टर से आप मिलेंगी ही पर कुछ ऐसी स्थिति जैसे की , एक पाँव का सूजना या दोनों पाँव का बुरी तरह सूजना , सांस लेने में दिक्कत,अगर इन्फ़ैकशन का शक हो, जैसे गले में दर्द, यूरिन में खून निकलना, बुखार, पस से भरी सूजन,ज़्यादा ही उल्टी होना,पेट में खाना ना रख पाना, vagina से खून निकलना या ज़्यादा liquid निकलना,बच्चे का कम हिलना और कोई ऐसे लक्षण जो आपको अजीब लगें तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें । प्रेगनेंसी मे डॉक्टर के पास चेकअप



पेरेंटिंग प्रेगनेंसी
Advertisment