/hindi/media/post_banners/lZEUOGOy15VTgmKhqFXb.png)
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ अपने नए घर में दिवाली का सेलिब्रेशन किया। दिवाली पार्टी में कई लोग शामिल। जानिए कैसे प्रियंका ने किया दिवाली सेलिब्रेशन।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का अलग अंदाज (Priyanka Chopra Celebrated Diwali At New Home)
प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ बड़े पारंपारिक तरीके से दिवाली मनाई। प्रियंका दिवाली वाले फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। प्रियंका सफेद लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। फोटो के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि वह अपने पति के साथ पारंपारिक तरीके से दिवाली मना कर बहुत खुश है। निक जोनास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे दिवाली सेलिब्रेशन करके बेहद खुशी हो रही है और सबको दिवाली की बधाई दीजिए।
प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन अपने नए घर में किया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सारे तोहार पारंपरिक तरीके से मनाती है और विदेश में रहने के बाद भी कभी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली है। इसके अलावा निक जोनास भी प्रियंका को हमेशा साथ देते हैं और उनके साथ सारे त्यौहार मनाते हैं। चाहे होली हो या दिवाली दोनों हर त्यौहार बड़े खुशी से मनाते हैं। दिवाली के पूजा के समय में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने सब्यसाची ने डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं।
प्रियंका चोपड़ा के पार्टी में उनके दोस्त भी शामिल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फोटो में आरती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी गणेश पूजन भी किया। सोशल मीडिया पर इनके फोटो बहुत वायरल हुए हैं। प्रियंका के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ लिली सिंह ने फोटो शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास को धन्यवाद किया कि वह उनके सारे रीति रिवाज मानते हैं इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा है कि उनके घर बनाने में मदद करने वाले और उनके पार्टी को सफल बनाने वाले सारे लोगों को शुक्रिया करती हूं।