क्या लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाई लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां?

author-image
Swati Bundela
New Update


ब्रिटिश न्यूज़ पेपर डेली मेल ( Daily Mail) की वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के साथ सलून गई थीं। उनके साथ सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। डेली मेल की फोटो जिसमे प्रियंका को सलून से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, साथ ही उस फोटो में पुलिस भी नज़र आ रही है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सलून पहुंच गई थी और सलून मालिक को कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बताया। हालांकि उन पर कोई फाइन नहीं लगाया गया।

लंदन में लॉकडाउन होने के बावजूद प्रियंका अपनी माँ के साथ सलून गयी थी ,जहा मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी।

Advertisment

UK में COVID-19 स्ट्रेन के आने के कारण फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। वहां के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा घोषित नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार, सैलून जैसी पर्सनल केयर फैसिलिटीज बंद रहेगी। इसी वजह से सलून और स्पा को खोलने की अनुमति नहीं है। बोरिस जॉनसन ने यह भी घोषणा की थी कि इन नियमों को तोड़ने वाले पर 10,000 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

प्रियंका अपने पति निक के साथ फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं ,दोनों फ़िलहाल लंदन में रह रहे हैं। फिल्म Text For You एक जर्मन फिल्म का रीमेक है , इसका डायरेक्शन James C. Strouse ने किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा Celine Dion, Celia Imrie, Russell Tovey और Sam Heughan के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आएगी।

पढ़िए :अनुष्का शर्मा ने फोटोग्राफर को प्राइवेसी ब्रेक करने के लिए लगाई फ़टकार

एंटरटेनमेंट प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन