अनुष्का शर्मा ने फोटोग्राफर को प्राइवेसी ब्रेक करने के लिए लगाई फ़टकार

author-image
Swati Bundela
New Update


अनुष्का ने कहा कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे पर बात की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। “फ़ोटोग्राफ़र और पब्लिकेशन को रिक्वेस्ट करने के बावजूद, ये अभी भी हमारी प्राइवेसी ब्रेक कर रहे है। इसे अब बंद करो! ” अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम पर फोटो डालते हुए लिखा।
अनुष्का और उनके पति दोनों ने इस बारे में बात की है कि वे अपने बच्चे के लिए कितने प्रोटेक्टिव होंगे। दोनों ही अपने होने वाले बच्चे को लोगो की नज़रो से दूर रखेंगे।

"विराट हमेशा मेरे पास रहता था , हम सिर्फ डॉक्टर के पास जाने के लिए बाहर निकलते थे। सड़को पर कोई भी नहीं होता था इसलिए कोई हमारी पर्सनल लाइफ कैप्चर नहीं सकता था " - अनुष्का शर्मा।

Advertisment

जब वह बाहर निकलती है तो अक्सर उनकी फोटो खींची जाती है। अपने Vogue इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि किस तरह ये पेंडेमिक उनकी प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद साबित हुआ ,इस महामारी के कारण उन्हें काफी प्राइवेसी मिली। "विराट हमेशा मेरे पास रहता था , हम सिर्फ डॉक्टर के पास जाने के लिए बाहर निकलते थे। सड़को पर कोई भी नहीं होता था इसलिए कोई हमारी पर्सनल लाइफ कैप्चर नहीं सकता था " - अनुष्का शर्मा।

अनुष्का आखिरी बार अपनी फिल्म जीरो (2018) में नज़र आयी थी। वह बेबी होने के बाद फिरसे काम पर लौटने के लिए काफी एक्ससाइटेड है। अनुष्का ने कहा कि वह अपने बच्चे , घर और काम के बीच बैलेंस बना के चलेंगी । वह अपनी एक्टिंग करियर को नहीं छोड़ेगी। अफवाहों के मुताबिक़ अनुष्का झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नज़र आ सकती है।

पढ़िए :विराट कोहली की परफॉरमेंस के लिए अनुष्का शर्मा कब तक होंगी ब्लेम?

अनुष्का शर्मा फोटोग्राफर प्राइवेसी ब्रेक एंटरटेनमेंट