Advertisment

Priyanka Chopra: पति निक जोनस के साथ बच्चे पैदा करने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया जबरजस्त जवाब

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वैनिटी फेयर के कवर की मॉडल बानी, जिसमें वह बिल्कुल सुन्दर लग रही थी। वह इंटरनेशनल लेवल पर मनाई जाने वाली मैगज़ीन के फरवरी 2022 एडिशन के कवर पर हैं।

Priyanka Chopra: वैनिटी फेयर के कवर की मॉडल बानी

वैनिटी फेयर अमेरिका में कोंडे नास्ट की पब्लिश पॉपुलर कल्चर, फैशन और करंट अफेयर्स की एक मंथली मैगज़ीन है। मैगज़ीन के लिए एक इंटरव्यू में, प्रियंका चोपड़ा ने कई चीजों के बारे में बात की। उन्होंने हर चीज़ के बारे में बात की अपने बॉलीवुड करियर और इंटरनेशनल सक्सेस से लेकर पर्सनल टॉपिक तक।

Advertisment

"नहीं, हम कोशिश करने में इतने भी बिजी नहीं हैं: प्रियंका चोपड़ा

परिवार शुरू करने और बच्चे पैदा करने के प्लैन्स के बारे में बात करते हुए, प्रियंका चोपड़ा ने कहा की, "यह फ्यूचर के लिए हमारी डिजायर का एक बड़ा हिस्सा हैं। भगवान की कृपा से, जब होना होगा, तब होता।" जब इंटरव्यूवर ने यह कहा की निक और प्रियंका दोनों बिजी लाइफ जीते हैं, तब प्रियंका चोपड़ा ने बहुत मजेदार जवाब दिया की, "नहीं, हम कोशिश करने में इतने भी बिजी नहीं हैं।

उन्होंने यह भी क्लैरिफाई किया, कि जब कोई बच्चा उनके लाइफ में आएगा है, तो कपल स्लो डाउन करने के लिए तैयार है। "मैं इसके साथ ठीक हूँ। हम दोनों इसके साथ ठीक हैं", प्रियंका ने कहा।

Advertisment

प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ''जी ले जरा'' में नजर आएंगी

वैनिटी फेयर मैगज़ीन ने उन्हें 'हॉलीवुड में रॉक करने, स्टीरियोटाइप को तोड़ने और निक जोनास के साथ सेटल होने पर ग्लोबल स्टार' के रूप में पेश किया। प्रियंका जोया अख्तर के प्रोडक्शन में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी। यह 2023 में रिलीज होगी।



एंटरटेनमेंट
Advertisment