Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday: इस ख़ास आज़ाद में प्रियंका ने किया निक को विश

author-image
Swati Bundela
New Update


Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके विदेशी पति निक जोनस (Nick Jonas) हमेशा कपल गोल सेट करते है। दोनों की प्यारी सी जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। 16 सितंबर को प्रियंका के पति निक जोनस का जन्मदिन था। फैंस के विदेशी जीजू का बर्थडे प्रियंका ने बड़े ही ख़ास अंदाज़ में बनाया।

Advertisment

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday: इस ख़ास आज़ाद में प्रियंका ने किया निक को विश

निक जोनस के बर्थडे वाले दिन प्रियंका ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बड़े ही ख़ास आज़ाद में मुबारकबाद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर के एक स्वीट से नोट के साथ पति पर खूब प्यार बरसाया। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी ज‍िंदगी का प्‍यार... सबसे दयाुल और सबसे जुनूनी शख्स को मेरी तरफ से जन्‍मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं. आई लव यू बेबी… जैसे तुम हो वैसा होने के ल‍िए शुक्रिया'

फैंस को प्रियंका का पति के लिए ये प्यार भरा पोस्ट खूब पसंद आ रहा है। दरअसल प्रियंका अपने काम के सिलसिले में लन्दन में रह रही थी, लेकिन खास निक जोनस के जन्मदिन पर वह लन्दन से अमेरिका गई।

Advertisment

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा के न्यू शो ‘द एक्टिविस्ट’ के फॉर्मेट पर उठ रहें हैं सवाल?

पीसी हॉलीवुड में फ़िल्में करने के बाद अब रियलिटी शो होस्ट करने जा रहीं हैं। 22 अक्टूबर को शुरू होने वाला शो ‘The Activist’ में पीसी बतौर होस्ट नज़र आयेंगी और उनका साथ देंगे उनके को-होस्ट अशर और जूलियन होफ। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर काफी आलोचना की जा रही है। दरअसल ये शो सोशल वर्क पर बेस्ड है, इसमें सोशल वर्क और चैरिटी के जरिये टीमों को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। शो के फॉर्मेट के हिसाब से 6 सोशल वर्कर्स की 3 टीमें तैयार की जायेंगी, जो एक-दूसरे खिलाफ अपने-अपने चैरिटी को प्रमोट करेंगे। यहाँ पढ़े पूरी खबर।





एंटरटेनमेंट