Advertisment

अपनी इनसिक्योरिटीज को मैंने पीछे छोड़ दिया : प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में बोली

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल का इंटरव्यू लेने के बाद अमेरिकी टीवी शो की होस्ट ओपरा विनफ्रे अब इंडियन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस का अपने शो सुपर सॉल के लिए इंटरव्यू लेती हुई नजर आई।





Advertisment




ओपरा विनफ्रे के शो सुपर सॉल में प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने संस्मरण 'अनफिनिश्ड', अपने आप को खोजने का सफ़र और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करती हुई नजर आएंगी। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका का ये इंटरव्यू 20 मार्च को डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगा।

Advertisment






Advertisment



प्रियंका चोपड़ा की संस्मरण अनफिनिश्ड न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर है और यह 38 साल की एक्ट्रेस की पहेली पब्लिश्ड राइटिंग है। प्रियंका चोपड़ा अनफिनिश्ड को लिखने के पीछे के प्रेरणा स्त्रोत के बारे में भी बात करती हुई कहती हैं," मैं एक औरत होने के रूप में पहले से थोड़ी ज्यादा सिक्योर प्लेस पर हूं, जहां मैं अपनी 20s की इनसिक्योरिटीज को पीछे छोड़ चुकी हूं और जो बातें मुझे पहले डराया करती थी अब मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मेरा खुद पर आत्मविश्वास पहले से थोड़ा और बढ़ गया है और मैं जो भी प्रोफेशनली या पर्सनली करती हूं उसने मेरे जीवन को संबोधित करने में मदद की है"।



Advertisment






Advertisment

प्रियंका चोपड़ा बताती है कि वे इस संस्मरण को 2018 में ही लिखना शुरू करना चाहती थी परंतु फ्लाइट और होटल रूम में उन्हें ज्यादा समय नहीं मिल पाता था इसलिए वे नहीं लिख पाई।

वे कहती हैं कि कोविड-19 के लॉकडाउन में उन्हें जो भी टाइम मिला उन्होंने उसी में अपनी जीवनी लिख डाली।





Advertisment




प्रियंका चोपड़ा ओपरा इंटरव्यू : अन्य बातें प्रियंका चोपड़ा ओपरा विनफ्रे इंटरव्यू









प्रियंका की संस्मरण अनफिनिश्ड को लेकर हम यह एक्सपेक्ट कर सकते हैं कि वो क्या चीज़े हैं जो उन्हें एक एक्टर, एंटरप्रेन्योर, बिजनेस वुमन और एक महिला के तौर पर अपनी सीमाओं को बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। अपनी इस प्रोफेशनल लिमिट को और आगे बढ़ाते हुए प्र‍ियंका ने हाल ही में न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्तरां 'सोना ' खोल लिया है।









इंटरव्यू के दौरान ओपरा ने पूछा कि प्रियंका आपका फैमिली प्लानिंग को लेकर क्या ख्याल है? क्या आप और निक मिलकर एक परिवार बनाने जा रहे हैं? इस सवाल पर प्रियंका सोच में पड़ जाती हैं, हालांकि आगे का हिस्सा वीडियो में अभी नहीं दिखाया गया है।









प्रियंका चोपड़ा कभी भी अपने साथ स्किन या अपीयरेंस को लेकर हुए रेसिजम के बारे में बात करने से शरमाई या डरी नहीं है। हो सकता है वह इस इंटरव्यू में रेसिजम के इश्यू पर भी विनफ्रे से बात करें, जैसा कि मेगन मार्कल ने अपने इंटरव्यू के दौरान की थी।





एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment