/hindi/media/post_banners/0pmd1x6B8ZWs1xAF4rSk.jpg)
Priyanka Chopra Reels : हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर रील्स डाली, जिसमें वो ट्रेंडिंग 'It's Tricky challenge' करती हुईं नज़र आयीं। इंस्टाग्राम पर इन दिनों 'It's Tricky challenge' काफी फेमस है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस ट्रेंड में लोगों को दो चॉइस मिलती है और बैकग्राउंड में DMC का सांग It’s Tricky चलता है, जिसपर विडिओ बना कर वो अपनी पसंद ज़ाहिर करते हैं।
Priyanka Chopra Reels
Anomaly Haircare की तरफ से स्पोंसर्ड इस विडिओ में प्रियंका चोपड़ा बालों से रिलेटेड सभी सवालों के जवाब दे रही थीं। विडिओ की शुरआत में कुछ चॉइस मिली जिनपर प्रियंका ने अपनी पसंद बताई। प्रियंका ने रेगुलर बेसिस पर बालों को ट्रिम करना चुना और ब्लो ड्राई को अपनी फर्स्ट चॉइस बताई।विडिओ में प्रियंका ने वाइट क्रॉप टॉप के साथ लाइट ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई थी साथ ही प्रियंका ने बिलकुल न्यूड मेकअप के साथ बालों को सिंपल तरीके से खुला रखा था।
बॉलीवुड या हॉलीवुड पर क्या बोलीं प्रियंका
विडिओ के आखिर में प्रियंका के सामने दो चॉइस आई- हॉलीवुड या बॉलीवुड। इसपर प्रियंका का जवाब काफी मज़ेदार रहा। हॉलीवुड या बॉलीवुड में से किसी एक को चुनने की बात पर प्रियंका के 'I Quit' को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। रील्स के में कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि कुछ सवालों के जवाब न देना ही बेहतर है।प्रियंका विडिओ में काफी मस्ती के मूड में नज़र आरही थीं और कैप्शन को पढ़ कर लगा की दोनों ही जगह चाहे वो हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, इस पर प्रियंका चोपड़ा किसी एक को चुनना नहीं चाहती।
प्रियंका का बॉलीवुड करियर
2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'हमराज़' से की। हाल ही में प्रियंका ने कई धमाकेदार फ़िल्में की जिनमें मैरी कॉम, द स्काई इज पिंक, बाजीराव मस्तानी, गुंडे,दिल धड़कने दो शामिल हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ प्रियंका ने सिंगिंग भी की और अब वो एक फिल्म प्रोडूसर के रूप में भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
प्रियंका का हॉलीवुड करियर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपना डेब्यू अमेरिका के एक टीवी सीरीज क्वांटिको से 2015 में किया। सूत्रों से पता चलता है कि हॉलीवुड में पीसी के पैर ज़माने में उनकी मैनेजर अंजुला का बहुत सपोर्ट रहा। नेशनल फुटबॉल लीग में प्रियंका कि पहली परफॉरमेंस ने हॉलीवुड में उनके लिए कई दरवाज़े खोल दिए। अमेरिका में काफी पॉपुलर हो जाने पर प्रियंका कुछ और शोज में भी नज़र आयीं जैसे The Ellen DeGeneres Show और Jimmy Kimmel Live!, The Tonight Show with Jimmy Fallon बता दें कि प्रियंका ने हॉलीवुड में कई फिल्में भी करीं, जिनमें Isn't It Romantic और Baywatch शामिल हैं।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us