/hindi/media/post_banners/FrX0jkWX2h3YjcmB6y67.png)
Priyanka Chopra's Diwali Menu: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने विदेश में अपने नए घर में दिवाली का त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया। दोनों ने दिवाली की धमाकेदार सेलिब्रेशन की। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हैं लेकिन अपने कल्चर को भूली नहीं हैं प्रियंका। इस सेलिब्रेशन के बारे में हमें उनके इंस्टाग्राम पेज से काफी कुछ पता चला। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कि ये दिवाली उनके लिए बेहद खास रही थी।
क्यों थी यह दिवाली प्रियंका और निक के लिए खास?
दिवाली हर एक व्यक्ति के लिए खुशियों के पल और अपनो के करीब लाती है। प्रियंका चोपड़ा की शादी को तीन साल हो गए हैं लेकिन प्रियंका और निक के लिए ये दिवाली शायद सबसे खास थी। ये दिवाली प्रियंका और निक के लिए खास इसलिए थी क्योंकि इस साल दोनों ने मिल कर अपने नए घर में पहली दिवाली मनाई। दोनों ने मिल कर अपने नए घर में साथ मिलकर पूजा की और उसके बाद दिवाली की सेलिब्रेशन अपने परिवार और दोस्तों के साथ की।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ मिलकर पहली बार एक नया घर खरीदा लॉस एंजेलिस में, इस घर में दोनों ने पहली दिवाली मनाई जो दोनों के लिए बेहद यादगार पल है।
दिवाली की सेलिब्रेशन
दिवाली की सेलिब्रेशन के बारे में हमें तस्वीरों से पता चला है की प्रियंका अपने कल्चर और अपने भारतीय त्यौहारों को बिल्कुल नहीं भूली। प्रियंका के इंस्टाग्राम की तस्वीरों से दिखाई दे रहा है की प्रियंका और निक का नया घर फूलों, दिया और लाइटों से सजा हुआ था। पूरा घर एक टिपिकल दिवाली डेकोरेशन की तरह किया हुआ था।
इसके साथ ही प्रियंका और निक ने माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर की। हाथ में पूजा की थाली के साथ दोनों ने पंडित जी के साथ पूजा की थी।
दिवाली मेन्यू (Priyanka Chopra's Diwali Menu)
दिवाली में हम सब अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान बनातें है। इस बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली काफी बातचीत में आई लेकिन इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के शेफ सामी उड़ेल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ घंटे पहले प्रियंका और निक की पार्टी के मेन्यू की तस्वीरें शेयर की।
सामी उड़ेल एक प्राइवेट शेफ है, जो सिर्फ बड़ी बड़ी हस्तियों और एंटरप्रेन्योर के लिए खाना बनाती हैं। लॉस एंजेलिस में प्राइवेट शेफ बनना काफी पॉपुलर है और लोग प्राइवेट शेफ को नौकरी पर रखना पसंद करते हैं।
तस्वीरों को देखकर पता लगाया जा सकता है की मेन्यू में, चकली, लड्डू, गुजिया, भटूरे, बर्फी, आदि। इससे पता लगाया जा सकता है की प्रियंका और निक ने इस भारतीय त्यौहार के महत्व को बढ़ने के लिए पूरे इंडियन व्यंजनों को खाने में रखा था। इसके साथ ही सामी उड़ेल ने इंस्टाग्राम पर बताया की प्रियंका की वजह से उन्होंने इंडियन फूड पर काफी रिसर्च की और उनके बारे में जानकारी हासिल की और अपने तरीके से बनाया।
प्री दिवाली सेलिब्रेशन
आज के समय में दिवाली वाले दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने के लिए सभी एक यां दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ प्री दिवाली सेलिब्रेशन यां पार्टी करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने दोस्तों के लिए प्री दिवाली बैश का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई अन्य हस्तियां नजर आईं जैसे लिली सिंह, मंडी कलिंग, आदि भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दिए।