Advertisment

प्रियंका चोपड़ा की बुक "अनफिनिश्ड " में क्या लिखा है ?

author-image
Swati Bundela
New Update
अभी हाल में ही प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका की शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू का प्रोमो आया है। प्रोमो में प्रियंका अपनी बुक अनफिनिश्ड के बारे में चर्चा करती नज़र आयीं हैं। अनफिनिश्ड बुक भारत के मार्किट में आने के लिए तैयार हो चुकी है और ये आप अमेज़न पर जाकर खरीद सकते हैं।
Advertisment




अमेज़न ऑनलाइन शॉपिंग साइट प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड को बेस्ट सेलर का ख़िताब भी दे चुकी है। इसलिए आज हम आपको बतांएगे प्रियंका चोपड़ा की बुक " अनफिनिश्ड " में क्या लिखा है ?
Advertisment


1. प्रियंका की सर्जरी के बारे में



प्रियंका की इस किताब में बताया है कि कैसे एक फिल्म डायरेक्टर ने उनको पहली बार देखने पर उनको सर्जरी करवाने के लिए कहा था। प्रियंका ने बताया कि उस फिल्म डायरेक्टर की बात सुन उनके मैनेजर ने भी हाँ में हाँ भरदी थीं और उन्हें बहुत ज्यादा बुरा लगा था। प्रियंका ने इसके बाद अपने मैनेजर को निकाल दिया था।
Advertisment


2. आपको क्यों पढ़नी चाहिए ?



प्रियंका की यह किताब एक मोटिवेशन के तौर पर देखी जा सकती है क्योंकि इस में उन्होंने जीवन के संघर्ष और सक्सेस के बारे में लिखा है। इसको पढ़ना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता और आपकी खुद लाइफ की दिक्कतें सुलझाने में भी काम आ सकता।
Advertisment


3. मिस वर्ल्ड बनने के बारे में



प्रियंका चोपड़ा 2002 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बारे में भी बुक में विस्तार से लिखा है कि उनकी लाइफ की जर्नी में इसके बाद क्या क्या बदलाव आए। प्रियंका ने ये किताब की कुछ लाइन्स उनकी इंटाग्राम पर पढ़कर भी सुनाई थीं। इस में प्रियंका कहती हैं कि ये किताब उन्होंने अपने पिता को डेडिकेट की है और इसलिए लिखी है ताकि लोग उन्हें और करीब से और पर्सनली जान सकें।
Advertisment


4. प्रियंका ने 2018 में कमिटमेंट किया था



ओपरा के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा कि लाइफ में अब वो खुद को लेकर सुरक्षित और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं पर्सनली भी और प्रोफेशनली भी। अब उनके 20’s के डर पीछे छूट चुके हैं और उन्हें ये समय बुक लिखने के लिए सबसे सही लगा।



प्रियंका हमेशा से फ्लाइट में या होटल में टाइम मैनेज कर के बुक लिखने का प्रयास करती थीं पर कभी लिख नहीं पायीं। प्रियंका ने कई बॉलीवुड हिट फिल्में जैसे कि फैशन, बाजिराओ मस्तानी, क्रिश ,बर्फी ,दोस्ताना और मैरीकॉम की हैं।
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा इंटरव्यू प्रियंका चोपड़ा ओपरा
Advertisment