Advertisment

Tips For Monsoon: बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अपनाए ये 5 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Tips for Monsoon: मानसून का हम सबको बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बारिश का मौसम शुरुवाती दिनों में काफी अच्छा लगता है क्योंकि ये तप्ती गर्मी से राहत दिलाता है। मानसून का मौसम अपने साथ ढेरों खुशियां और उम्मीद ले कर आता है। लेकिन साथ में ये कही सरी बीमारियों और परेशानियों भी लाता है। क्योंकि आज कल के मौसम का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, इस पल बारिश तो दूसरे क्षण तेज कड़कती धूप। इसीलिए ये मौसम सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू, बुखार, वायरल, आदि जेसी बीमारियों सामने अती है। इसीलिए इस मौसम में सावधानी जरूर बरते।

मानसून में अपनी सेहत को तंदरुस्त रखने के लिए अपनी दिनचर्या में अपनाए ये 5 टिप्स (Tips for Monsoon)



Advertisment

उबला हुआ पानी पिए

बारिश के मौसम में अक्सर ही गंदे पानी की समस्या सामने आती है। बड़े सारे इलाकों में गंदा पानी सप्लाइ होता है जिसके कारण पेट खराब हो जाते है, दस्त लग जाते है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए हमेशा पानी उबाल कर ही पीना चाहिए।

मच्छरों का वार

Advertisment

मानसून के साथ आता है मच्छरों का वार। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया जेसी बीमारियों से बचे। इस के वार से बचने के लिए अपने घर के पास पानी इकट्ठा ना होने दे और अपने हाथ पाओ पर नारियल का तेल लगाए।

पोष्टिक आहार का सेवन

इस मौसम में अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग रखे। इसके लिए आपको पोष्टिक आहार का सेवन करना होगा, तली हुई चीज़ो को अवॉयड करे और बाहर के फास्ट फूड का सेवन ना करें। इस मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखना काफी महत्वपूर्ण होता है।

Advertisment

तापमान चेक करते रहे

मानसून के दिनों में अक्सर मौसम बदलता रहता है एक क्षण बारिश तो दूसरे क्षण तेज धूप। इसलिए ये मौसम आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है और बुखार, जुखाम, और खासी जेसी बीमारियों भी हो सकती है। इसलिए अपना तापमान बार-बार चेक करते रहना चाहिए।

बाल झड़ने की समस्या

Advertisment

मानसून के आते ही बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। और इस समस्या से सभी लोग काफी परेशान है। इसलिए बारिश के मौसम में बालों में तेल लगा कर रखे और अपने खाने में प्रोटीन और मिनरल की मात्रा बढ़ा दे।

ये कुछ आसान टिप्स है जो आपको मानसून में बीमार होने से बचाने में सहायता कर सकती है।

 



सेहत
Advertisment