Advertisment

Rajasthan Girl Attacked: फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट ठुकराने पर राजस्थान की एक लड़की पर ब्लेड से हुआ हमला 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Rajasthan Girl Attacked:  एक 17 वर्षीय लड़की का इलाज चल रहा है। इस लड़की ने, जब इसके स्कूल में एक लड़के द्वारा भेजे गए दोस्ती के लिए लगातार प्रस्ताव को अस्वीकार किया तब उस लड़के ने लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। यह घटना मंगलवार दोपहर को लंच ब्रेक के समय हुई। जानिए इस केस के बारे में डिटेल। 

क्या हुआ मंगलवार दोपहर को स्कूल में? 

घटना मंगलवार दोपहर की है जब लंच ब्रेक के दौरान एक लड़की अपनी क्लास के अंदर बैठी थी। लड़की का गले से बहुत खून बह रहा था और वह मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद शिक्षक और स्टाफ सदस्य उसे अस्पताल ले गए। शिक्षकों ने कक्षा से जोर-जोर से चीख-पुकार सुनी थी, लेकिन जब तक वे पहुंचे तब तक, लड़का भाग चुका था। यह लड़का, 12वीं कक्षा का छात्र है और वह पिछले कई दिनों से लड़की को स्टॉक कर रहा है। मंगलवार को लड़की ने लड़के की दोस्ती का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया जिसकी वजह से हिस्से में आकर लड़के ने लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। 

Advertisment

पुलिस का क्या कहना है? 

मारवाड़ जंक्शन के एसएचओ मोहन सिंह ने बताया की बच्ची की हालत स्टेबल है लेकिन वह अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से लड़की के साथ सही मायने में क्या हुआ पता नहीं लगाया जा सकता। इस बीच, पुलिस ने कहा कि, लड़के को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। "लड़के की उम्र 18 साल बताई जा रही है लेकिन हमें उम्र सत्यापित करने के लिए उसके दस्तावेजों की जांच करनी होगी।" एक अधिकारी ने बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्होंने लड़की के पिता से बयान देने का अनुरोध किया है ताकि जांच आगे बढ़ सके। 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि, लड़का लड़की पर हमला करने का इंतजार कर रहा था और ब्लेड लाया था। हम स्कूल स्टाफ और छात्रों से बात कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। "जल्द ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस समय पर सबसे बड़ी चिंता लड़की की स्थिति को लेकर है। लड़की 11वीं कक्षा की छात्र है और अभी कुछ भी बोलने की स्तिथि में नहीं है।" ऑफिशियल ने कहा।

Advertisment

राजस्थान की एक और खबर

राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ता ही जा रहा है। वैसे यह पूरे भारत में हो रहा है लेकिन आज सुबह राजस्थान की एक और खबर सामने आई थी जहां एक 14 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता ने घर से निकल दिया क्योंकि उसने बाल विवाह के लिए मना कर दिया। क्या महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होते जुलम इन मुद्दों पर सही हैं? हमारे देश की बेटियां कब सुरक्षित महसूस करेंगी? 



न्यूज़
Advertisment