Advertisment

जानिये कौन है "मिशन मजनू" की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

author-image
Swati Bundela
New Update
"मिशन मजनू", एक नई जासूसी थ्रिलर मूवी, फरवरी 2021 में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और साउथ इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना होंगे। 1970 के दशक में सेट, फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। यह मंदाना की पहली बॉलीवुड फिल्म है.

Advertisment


फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मंदाना ने लिखा, “अच्छा दोस्तों, यहाँ आपके लिए एक गुड न्यूज़ है! मैं सुपर खुश हूं और इसका एक हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं! यहाँ एक टोस्ट हमारी नई जर्नी के लिए ! "

रश्मिका मंदाना कौन हैं?

Advertisment




  • रश्मिका मंदाना को सरिलरु नीकेवरु, किरिक पार्टी और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


  • इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि मंदाना ने भाषा पर एक फिल्म की कहानी को प्रायोरिटी दी है, और इस तरह मिशन मजनू के साथ वह एक नयी ऑडियंस तक पहुंचने की उम्मीद करती है।


  • मंदाना की सफलता दो या तीन फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। 2018 में, उन्हें " Bangalore Times Most Desirable Woman Of 2017" के रूप में घोषित किया गया था। इसके अलावा, वह कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में हाईएस्ट पेड महिला भी हैं।


  • इसके अलावा, वह बहुत कम अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी फिल्मों ने 1 बिलियन की कमाई क्रॉस की है। 2018 में मंदाना ने अपनी दूसरी तेलुगु फिल्म, गीता गोविंदम के साथ '100 करोड़ क्लब' में एंटर किया। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों जैसे कि किरिक पार्टी (2016), चमक (2017), अंजनी पुत्र (2017), गीता गोविंदम (2018), चलो (2018), यजमाना (2019), भीष्म (2020) में अभिनय किया है ) और सरिल्लु नीकेवरु (2020) में काम किया है।




Advertisment

रश्मिका मंदाना से जुड़े विवाद



अगस्त 2019 में वह रक्षित शेट्टी के साथ कथित रूप से ब्रेक अप के लिए अपने फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने एक बार एक वीडियो में कहा , "कन्नड़ में बोलना पसंद नहीं करती हैं। इससे उनके फैंस बहुत नाराज़ हो गए क्योंकि उन्होंने उस भाषा बोलने वाले लोगो कि भावनाओं को ठेस पहुँचाया था

पढ़िए : रकुलप्रीत सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव

एंटरटेनमेंट रश्मिका मंदाना
Advertisment