Reason For Abortion: महिलाएं अबॉर्शन क्यों करवाती हैं? जानिए इसके कारण

author-image
Swati Bundela
New Update


Reason For Abortion: भारत की किटी पार्टी एक सामान्य जगह है, जहां महिलाएं हर महीने एक साथ बैठती हैं, और कुछ सबसे सेंसिटिव और कंट्रोवर्सिअल मुद्दों पर चर्चा करती हैं। महिलाओं में बार-बार होने वाला अबॉर्शन उन विषयों में से एक है। ज्यादातर अबॉर्शन अचानक प्रेग्नेंट होने की वजह से होते हैं। इस के अल्वा बहुत सारे कारण है, जानिए उन सभी कारणों को।

Advertisment

महिलाएं अबॉर्शन क्यों कराती है, इसके कारण: Reason For Abortion 


1. अंनप्लैनड प्रेगनेंसी


बहुत सारी सिचुएशन में महिलाओं को अबॉर्शन करने पर मजबूर किया जाता है। कई बरी एक आदमी औरत के साथ कैज़ुअल सेक्स करता है, और अगर वो प्रेग्नेंट हो गयी, तो आपको अबॉर्शन के लिए कहते हैं। ऐसा कई महिलाओं के साथ हुआ है, सर्फ उनके बॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि कई बारी पति भी कहते हैं। कई केस में तो दोनों पेरेंट्स ही चाहते हैं, अबॉर्शन करना क्यूंकि वो तैयार नहीं हैं।


2. मेडिकल कारण


कई महिलाएं प्रेगनेंसी को ख़त्म करने के लिए अबॉर्शन का विकल्प चुनती हैं, यह तब होता है जब डॉक्टर माँ या बच्चे की गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के कारण आवश्यक अबॉर्शन करने की सलाह देते हैं। इन मामलों में, एक महिला अबॉर्शन का विकल्प चुनती है।


3 . फाइनेंशियल इश्यू


बच्चा पैदा करने से लेकर उसे खिलाना, पढ़ाना, बड़ा करना बहुत मेहंगा पड़ जाता है। प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई मेडिकल खर्चे के अलावा, एक बच्चे को 18 साल की उम्र तक पालने का खर्चा काफी होता है। कई महिलाएं इन खर्चों के लिए तैयार होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं, और अबॉर्शन करना चुनती हैं।

Advertisment

4. पारिवारिक मुद्दा


कई बार दोनों पति-पत्नी कम्पेटिबल नहीं होते, बहुत दिक्कतें होती है- रोज रोज की लड़ाई या एक बात पर समझौता नहीं होता और बहुत कुछ। ऐसे में बच्चे को पैदा करना सही नहीं लगता, और अगर उस सिथि में आप प्रेग्नेंट हो जाओ, तो पहला ख्याल यही आता है, की हमे ये बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए, क्यूंकि हमारे रिश्ते में ही इतनी लड़ाइयाँ है, की हम दोनों एक बच्चे को कैसे संभालेंगे। इसकी वजह से, एक महिला अबॉर्शन का विकल्प चुनती है।


सेहत फेमिनिज्म