Advertisment

पिम्पल होने के कारण क्या है ?

author-image
Swati Bundela
New Update
पिम्पल होना एक आम बात है और ये एक उम्र में ज्यादातर लोगों को होते हैं। इसके कई कारण होते हैं जैसे कि अच्छे से चेहरा साफ़ ना करना, गलत प्रोडक्ट्स लगाना और उल्टा पुल्टा खाना खाना। किसी को हॉर्मोनल बदलाव के कारण से भी बहुत ज्यादा पिम्पल होने लगते हैं जो घर पर ठीक करना मुश्किल होता है और उसके लिए डॉक्टर को दिखाना सही रहता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पिम्पल होने के कारण क्या हैं -
Advertisment


1. चेहरा साफ़ ना करना



दिन में दो बार चेहरा साफ़ करना बहुत जरुरी होता है। सुबह उठकर और रात को सोने से पहले। हमारे चेहरे पर से दिन भर की धूल, पसीना और मेकअप अगर नहीं हटाया जाए तो हमारे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और हमे पिम्पल निकल आते हैं।
Advertisment


2. हॉर्मोनल बदलाव



हर किसी की त्वचा अलग अलग होती है और अलग अलग तरीके से उस पर चीज़ों का असर होता है। इसी तरह हॉर्मोनल बदलाव का भी असर लोगों के ऊपर अलग अलग होता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन को हॉर्मोनल बदलाव के वक़्त बहुत ज्यादा
Advertisment
पिम्पल होने लगते हैं। ये घर पर ठीक नहीं किए जा सकते और इसके लिए डॉक्टर को दिखाना ही सही रहता है।

3. त्वचा के कारण

Advertisment


सबकी त्वचा अलग होती है जैसे किसी की पर बहुत तेल होता है तो किसी की एकदम सूखी और ड्राई होती है। इसलिए हमे अपनी त्वचा को समझकर उसके हिसाब से प्रोडक्ट्स लगाने चाहिए। जिनकी ज्यादा तेलीय त्वचा है वो मुल्तानी मिट्टी और बेसन लगा सकते हैं।

4. गलत प्रोडक्ट्स

Advertisment


आजकल मार्केट प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है। टीवी खोलो तो उस पर ऐड, फ़ोन में हर जगह एड और ऑनलाइन शॉपिंग के नोटिफिकेशन। इन सब के कारण इंसान का दिमाग बार बार नई चीज़ें खरीदने पर और उस को ट्राई करने पर जाता है।

5. ज्यादा प्रोडक्ट्स



आजकल सभी प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा केमिकल्स होते हैं जिसके कारण हमारी त्वचा ख़राब होती जाती है और पिम्पल जैसी समस्या होती है। इसलिए सही और कम से कम प्रोडक्ट्स को अपने चेहरे पर लगाएं।
सेहत पिम्पल के कारण
Advertisment