पिम्पल को जल्दी ठीक करने के लिए क्या लगाएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
पिम्पल होने के कई कारण होते हैं जैसे की हार्मोनल बदलाव या स्किन पर गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करना। पिम्पल का सबसे बड़ा कारण होता है ऑयली खाना और जंक फ़ूड यानि बाहर का खाना। पिम्पल होना एक आम बात है और आजकल हर किसी को होते हैं। पिम्पल्स के कारण कभी कभी आपका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है और आप अच्छा महसूस नहीं करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पिम्पल को जल्दी ठीक करने के लिए क्या लगाएं -

आप क्या खाते हैं उसका ध्यान रखें -


पिम्पल ठीक करने के लिए लगाने के साथ खान पान में भी बदलाव करना जरुरी होता है। पिम्पल अक्सर हमारे अंदर की कमियों की वजह से होते हैं जैसे कि ज्यादा मसाले वाला खाना खाना या अनियमित पीरियड की समस्या होना। इलसिए आप हरी सब्जियां, फ्रूट्स, जूस और सलाद खाने की आदत डालें।

यह हैं कुछ असरदार फेस पैक -


1. आलू


आलू लगाने के लिए एक आलू ले और उसको आधा काटें। इसके बाद उसको किस लें या चाकू से उस में छेद कर कर के रस निकालें और चेहरे पर लगाते जाएं। अल्लू से दाग धब्बे जल्दी कम होते हैं और नए पिम्पल आ नहीं पाते हैं।

2. शहद केला


इसको बनाने के लिए आधे से भी आधा केला लें और उस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसका अच्छे से महीन पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार फेस पे लगाने से आपके पिम्पल जल्दी ही कम हो जाएंगे।

3. दही और बेसन


दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिनसे पिम्पल वाले कीटाडु मर जाते हैं। इसलिए दो चम्मच डाली में एक चम्मच बेसन मिलाकर एक गाड़ा सा पेस्ट बनालें और इसको नहाते वक़्त 10 मिनट के लिए लगाएं।

4. शहद और नींबू


नींबू में विटामिन सी होता है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इस से पिम्पल जल्दी सूखता है और इसका दाग भी जल्दी ही चला जाता है। नींबू में शहद मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं। इस से आपकी चेहरा जल्दी ही साफ़ और सुन्दर हो जाएगा।

5.बेसन और टमाटर


जब त्वचा में जरुरत से ज्यादा तेल होता है तब पिम्पल होने लगते हैं। इसलिए बेसन और टमाटर का फेस पैक लगाएं। पिम्पल के दाग हटाने के लिए एलोवेरा भी बहुत असरदार होता है।
सेहत पिम्पल