Advertisment

वजन बढ़ने के कारण : जानिए वजन बढ़ने के 5 प्रमुख कारण क्या होते हैं?

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment






Advertisment

वजन बढ़ने के कारण : आजकल हर कोई फिट और हेल्थी रहना चाहता है। बहुतों को पतला रहना अच्छा लगता है जिसके लिए वो बहुत मेहनत करते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होगे है कि वो कितना भी प्रयास करें वो पतले नही हो पाते। सबसे बड़ी बात ये है कि किसी किसी को पता भी नही होता की उनके मोटे होने का कारण क्या है। जानिए कुछ ऐसे कारण जिनके वजह से आपका वजन बढ़ता है।

वजन बढ़ने के कारण - 



Advertisment

1. ज्यादा स्ट्रेस लेना



बढ़ती भाग दौड़ और काम के प्रेशर के कारण लोग बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर होता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से हमारा दिमाक सुस्त रहता है। जिसके वजह से आलस बढ़ता है और कुछ करने का मन नहीं करता।ये वजन बढ़ने के करण में से एक हो सकता है। 

Advertisment


2. कम नींद या ज्यादा नींद लेना



Advertisment

नींद ये वजन बढ़ने में या घटने की बड़ी वजह हो सकती है। अगर कोई इंसान समय पर नही सोता तो इसका सीधा असर उसके शरीर पर होता है। कम नींद लेने से कब्ज होता है और ऐसी कई परेशानी होते है जो हमारे शरीर की क्रियाओं को बिगाड़ सकती है।ज्यादा नींद भी वजन बढ़ने का कारण हो सकता है, इससे इंसान सुस्त रहता है और एक्टिव नही रहता।



3. गलत डाइट

Advertisment


चाहे आप कितनी भी कसरत करे, योगा करे या जिम जाए अगर आपका डाइट सही नही तो आपका वजन कभी कम नहीं होगा।ज्यादा मैदे का खाना, मीठा खाना, बाहर का खाना और तला हुआ खाना वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए अपने डाइट में हमेशा सब्जियां, फल और हर पौष्टिक चीजों को शामिल करे जो सेहत के लिए अच्छी हो।



Advertisment

4. आलस



अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो ध्यान दे कही आपकी लाइफस्टाइल ऐसी तो नही जिसमे आप ज्यादा समय बैठकर बिताते हो। इससे इंसान एक्टिव नही रहता और थका हुआ महसूस करता है। आलस की वजह से हमारे शरीर की क्रियाएं जैसे पाचन क्रिया और दिमाग की क्रिया धीमी हो जाति है। जिसका असर हमारे शरीर पर होता है और हमारा वजन बढ़ता है।



5. दवाई का साइड इफेक्ट



कई बार ऐसा होता है की हमारी किसी बीमारी की दवाइयां हमारे वजन बढ़ने का कारण होती हैं। ऐसी कई दवाई है जो हाई पावर की होती है और इसका असर हमारे शरीर पर दिखाई देता है। इससे कही बार शरीर पर सूजन आती है और वजन भी बढ़ता हैं। अगर आपके वजन बढ़ने का कारण ये है तो आप ने जरूर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।









सेहत
Advertisment