Advertisment

Reasons Of Delay In Periods: इन 5 कारणों से पीरियड्स में हो सकती है देर

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Reasons Of Delay In Periods: महिलाएं अक्सर अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स का समय से न आने की वजह से परेशान रहती हैं। आमतौर पर देखा गया है कि पीरियड्स में देरी होने के बावजूद महिलाएं डॉक्टर से संपर्क नहीं करती, जो कि आगे चल कर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ज्यादातर पीरियड्स मिस होने पर प्रेगनेंसी के चान्सेस होते हैं, लेकिन प्रेग्नेंट होने के अलावा भी ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से पीरियड्स में देरी हो सकती है।

Reasons Of Delay In Periods: पीरियड्स में देरी के 5 कारण



Advertisment

1. बर्थ कण्ट्रोल पिल्स

पीरियड्स में अनियमितता या पीरियड्स में देरी होने का कारण बर्थ कण्ट्रोल पिल्स का सेवन करना हो सकता है। बर्थ कण्ट्रोल पिल्स और कुछ अन्य हार्मोनल दवाएं पीरियड साइकिल को डिस्टर्ब कर देती हैं, जिससे पीरियड्स में देरी हो सकती है। रेगुलर बेसिस पर इस तरह की दवाओं का सेवन करने से पीरियड्स कम आते हैं और कभी कभी पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को संपर्क करें।

2. प्री- मेनोपॉज़ के संकेत 

Advertisment

कई बार महिलाओं में 45 की उम्र के बाद पीरियड में देरी होना या पीरियड्स की अनियमितता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये कोई घबराने की बात नहीं है, दरअसल ये मेनोपॉज़ के संकेत हो सकते हैं। प्री-मेनोपॉज़ कहना ठीक रहेगा। जिनको मीनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में बदलाव आने लगते हैं, जिसके कारण ही पीरियड्स में देरी होती है।  

3. तनाव 

पीरियड्स में देरी होने का सबसे बड़ा कारण तनाव हो सकता है। दरअसल आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव इतना बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के शरीर और उसके अंदर मजूद हॉर्मोन्स पर पड़ता है। शरीर के अंदर हो रहे बदलाव और तनाव से पीरियड्स की प्रॉब्लम शुरू होने लगती है। तनाव का असर शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है, जिसमें पीरियड भी शामिल है। तनाव और स्ट्रेस से महिअलों की बॉडी में GnRH नाम के हॉर्मोन की मात्रा काम होने लगती है और इसका सीधा असर ओवुलेशन चक्र पर पड़ता है। 

Advertisment

4. मोटापा है बड़ा रीज़न 

कई बार मोटापा या ज्यादा बढे हुए वजन की वजह से पीरियड्स में अनियमितता आ जाती है। मोटापा होने के कारण पीरियड्स आने में देरी हो सकती है। हालाँकि, कई बार पतले-दुबले लोगों को भी पीरियड्स में देरी की प्रॉब्लम होती है लेकिन मोटापा एक वजह है, जिसकी कारण महिलाओं को पीरियड प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

5. थायरॉइड

Advertisment

गले में थायरॉइड नाम का एक ग्लैंड होता है, जो हमारे मेटाबोलिज्म को कण्ट्रोल में रखता है। लेकिन अगर आपको थायरॉइड से रिलेटेड को समस्या है, तो इसका सीधा सीधा असर आपके पीरियड्स पर पड़ता है। थायरॉइड में डॉक्टर कई तरह की दवाएं देता है, जिनसे भी पीरियड को प्रभाव पड़ सकता है।

 



सेहत
Advertisment