Advertisment

ये 5 signs बताते हैं कि आप रिलेशनशिप के लिए तैयार नही हैं

author-image
Swati Bundela
New Update

रिलेशनशिप को निभाना आसान काम नही है। अपनी लव लाइफ को सफल बनाने में काफ़ी मेहनत लगती है और हर कोई ये जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होता। सिर्फ इसलिए कि आप रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसके लिए तैयार भी हैं। कई बार हम गलत और सेल्फिश कारणों के लिए पार्टनर तलाशने लग जाते हैं। इसलिये रिलेशनशिप में आने से पहले आपको ईमानदार होकर सोचना पड़ेगा कि आप सच में रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं या नहीं। रिलेशनशिप के लिए तैयार ना होने के signs - 

Advertisment

5 signs जो आपको बताते हैं कि आप रिलेशनशिप के लिए तैयार नही हैं 



1. आप अकेलापन दूर करने के लिए पार्टनर चाहते हैं

Advertisment

यदि आप अकेला महसूस करते हैं और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए पार्टनर का सहारा लेना चाहते हैं तो आप अभी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं। रिलेशनशिप में होने के लिए दो लोगों का एक दूसरे को पसंद करना ज़रूरी है। पार्टनर को थेरेपिस्ट बना कर उन पर निर्भर हो जाना बिल्कुल गलत है।

2. आप अभी भी पिछले ब्रेकअप से उभर नहीं पाए हैं

कई बार लोग अपने एक्स को भूलने के लिए रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ये करना सही नहीं है क्योंकि ऐसा करके आप अपने पार्टनर की फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ करेंगे। ये उनका इस्तेमाल करने जैसा है और मान लीजिये कि रिलेशनशिप में आने के बाद भी आप एक्स को भुला नहीं पाए तो ना आप ख़ुद खुश रह पाएँगे न पार्टनर को रख पाएँगे।

Advertisment

3. आपके पास समय नहीं रहता

यदि आप बहुत व्यस्त इंसान हैं या आप पूरी तरह से अपने करिअर पर फोकस करना चाहते हैं तो आपको अभी रिलेशनशिप अवॉइड करना चाहिए। रिलेशनशिप में पार्टनर को समय देना पड़ता है, मिलते रहना पड़ता है, ऐसा नहीं करने पर आपसी समझ कमज़ोर हो जाती है और सम्बन्ध टूटने का चांस बढ़ जाता है।

4. आप अपने रिलेशनशिप पर भरोसा नहीं कर पाते

Advertisment

आपको कमिटमेंट से डर लगता है या अपने बुरे अनुभवों की वजह से रिलेशनशिप पर भरोसा करने में दिक्कत होती है तो अभी रिलेशनशिप की जल्दी मत करिये, ख़ुद को थोड़ा समय दीजिये। भरोसा नहीं होगा तो आप ख़ुद भी परेशान रहेंगे और अपने बर्ताव की वजह से उन्हें भी परेशान करते रहेंगे।

5. आपको पार्टनर्स पर शक करने की आदत है

आप अपने पास्ट रिलेशनशिप्स में झाँक कर देखिये कहीं आपको बहुत ज़्यादा शक करने की आदत तो नहीं है। अगर है तो पहले अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करिये उसके बाद ही रिलेशनशिप के बारे में सोचिये क्योंकि ऐसे व्यक्ति के साथ कोई नहीं रह सकता जो हर वक़्त शक करता हो।

Advertisment






अगर ये 5 signs आप में हैं तो इसका मतलब आप रिलेशनशिप के लिए तैयार नही हैं।



रिलेशनशिप
Advertisment