Advertisment

बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
रिलेशनशिप ठीक करने के टिप्स - रिलेशनशिप के दौरान बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड में झगड़े होना, वाद विवाद होना , यह सब मामूली बातें हैं। लेकिन कई बार यही छोटे- छोटे झगड़े जब ठीक से सुलझाए नहीं जाते तो बड़ जाते हैं। और बात बिगड़ जाती है। अगर आपके भी
Advertisment
रिलेशनशिप में ऐसी ही कोई समस्या हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें और अपना रिलेशनशिप सुधार लें।

5 टिप्स बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप ठीक करने के लिए (relationship theek karne ke tips) -

Advertisment


1. वक्त बिताएं



आजकल के जीवन में अक्सर लोगों को एक दूसरे के लिए वक्त नहीं मिलता। सब अपने काम में इतने
Advertisment
व्यस्त रहते हैं की एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। जिसकी वजह से रिश्तों में दूरियां आती हैं। आप अपना टाइम मैनेज करके अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। और साथ में वक्त बिताएं।

2. अपनी अपेक्षा साफ बताएं

Advertisment


लड़कियां अपने पार्टनर से कई तरह की उम्मीदें रखती हैं। लेकिन लड़के वह समझ नहीं पाते और फिर झगड़े होते हैं। आप अपने पार्टनर को साफ़ साफ़ बता दीजिये की आप उनसे कैसी और क्या अपेक्षा रखती हैं। इससे आधी मुसीबत दूर हो जाएगी।

3 बीच का रास्ता निकालें

Advertisment


जब भी आपकी लड़ाई हो या किसी बात पे अनबन हो तब आप दोनों आपस में मिलके एक बीच का रास्ता निकाल लें। कुछ कदम वो चलें तो कुछ कदम आप। अगर हमेशा कोई एक इंसान ही सैक्रिफाइस करे तोह फिर रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं चलते।

4. प्रयासों की सराहना कीजिये

Advertisment


जब आपका बॉयफ्रेंड आपके लिए कुछ करे , भले ही वह छोटा क्यों न हो उसके प्रयास की सराहना ज़रूर कीजिये। जिससे आप उन्हें बता पाएंगे की उनकी छोटी कोशिश भी आपके लिए कितनी मायने रखती है। और उनको यह बात काफी पसंद भी आएगी।

5. एक दूसरे को माफ़ करें (रिलेशनशिप ठीक करने के टिप्स)



गलतियां तो हर इंसान से होती हैं लेकिन बड़ी बात है की आप किसी की गलती को माफ़ करें और उन्हें उसे सुधारने का एक मौका दें। जब आपसे गलती हो तो आप भी माफ़ी मांग लें और अपने पार्टनर को माफ़ करके आगे बढ़ें।
रिलेशनशिप रिलेशनशिप ठीक करने के टिप्स
Advertisment