Remedies To Get Rid Of Dandruff : डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये 5 उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update


डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाएं? बढ़ते प्रदूषण और हमारे लाइफस्टाइल का असर हमारे बालो पर सबसे ज्यादा हो रहा है। इसके अलावा ज्यादा केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर भी हमारे बालो खराब करते है। इससे स्कैल्प का ड्राई होना, बालो में डेंड्रफ होना, बाल झड़ना ऐसी समस्या दिखाई देती है।

Advertisment

बालो में डेंड्रफ होने से खुजली होती है और हमारे बालो की सेहत पर भी असर पड़ता है। जानिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपको डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाएं? अपनाए ये 5 उपाय


1. नारियल का तेल


नारियल का तेल बालो के लिए सबसे अच्छा होता है। नारियल के तेल से बालो की मसाज करने से डैंड्रफ कम होता है। नारियल के तेल को असरदार बनाने के लिए उसे थोड़ा गरम करे और फिर गुनगुना होने के बाद बालो में लगाए। ऐसा करने से आप रिलैक्स मेहसूस करेंगे और बालो से डैंड्रफ भी कम होगा।


2. दही


दही बालो को मुलायम और सिल्की बनाने में असरदार है। इसके साथ दही बालो की त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए अगर दही को पेस्ट जैसा बनाकर बालो में लगाया जाए तो बालो से डैंड्रफ जरूर चला जाएगा। बालो में दही का पेस्ट लगाए और उसे कुछ देर के लिए वैसे ही रखें और थोड़े देर बाद बालो को शैंपू से धो लें।


3. नीम और नींबू


Advertisment

नीम के पत्तो में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसके साथ नींबू भी बालो के लिए अच्छा होता है। नीम के पत्तो की पेस्ट बनाएं और उसमे नींबू का रस डाले। अब इस पेस्ट को बालो में लगाए और कुछ देर के लिए वैसा ही छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे शैंपू से धो लें ,ऐसा करने से आपको डैंड्रफ से छुटकारा जरूर मिलेगा।


4. तील का तेल


तील का तेल बालो के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता हैं। डेंड्रफ होने पर रात को सोते समय बालो में तील का तेल लगाए। इसे लगाने से आपको रिलैक्स महसूस होगा और तेल जड़ तक पहुंच पाएगा। कुछ दिन तक तिल का तेल लगाने से डैंड्रफ कम होते हुए नजर आएगा और आप जल्द ही डैंड्रफ से छुटकारा पा सकोगे।


5. एलो वेरा जेल


एलो वेरा जेल बालो के लिए गुणकारी साबित होता है। इसके लिए आप एलो वेरा के पत्ते काटकर उसका जेल इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बाजार में मिलने वाला एलो वेरा जेल भी ले सकते हैं। एलो वेरा के जेल को आप ऐसे भी बालो में लगा सकते है या उसमे विटामिन E की कैप्सूल को फोड़कर उसमे का जेल मिलके बालो में लगा सकते हैं। इसे कुछ देर बालो में लगाकर रखें और फिर धो ले। एलो वेरा जेल लगाने से डैंड्रफ जरूर कम होगा।

Advertisment

Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।


सेहत