Advertisment

सनस्क्रीन कैसे लगाएं ? सही तरीका क्या है ?

author-image
Swati Bundela
New Update

सनस्क्रीन लगाना हर मौसम के लिए जरुरी होता है खास कर के गर्मियों के लिए। गर्मियों की तेज धूप के कारण हमारी स्किन पर कई नुकसान होते हैं कुछ नज़र आते हैं और कुछ नज़र नहीं आते हैं। सनस्क्रीन लगाना जरुरी होता है ये तो आजकल ज्यादातर लोग जानने लगे हैं पर कैसे लगाएं ये कई लोग नहीं जानते। अक्सर हमें पता नहीं होता की सनस्क्रीन मेकअप के बाद लगाएं या पहले ? इसलिए आज हम आपको बताएंगे सनस्क्रीन कैसे लगाई जाती है ?

Advertisment

1. मॉइस्चराइज़र के बाद या पहले ?

मुँह धोने के बाद सबसे पहले आप क्रीम लगाएं जो भी नार्मल मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करते हैं उसके बाद आप सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन को कभी भी मलके ना लगाएं और ऊपर ऊपर से लगाएं।

इस से आप टैनिंग से बचते हैं। टैनिंग मतलब होता है जब हमारे शरीर के कुछ हिस्से बाहर निकले रहते हैं और सूरज की किरणों के कारण काले हो जाते हैं उसे टैनिंग कहते हैं। इस से बचने के लिए या तो आप आपके शरीर को धूप में ढक कर रखें या फिर एक अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

Advertisment

2. कैसी सनस्क्रीन लगाना चाहिए ?

सनस्क्रीन कई तरीके की होती हैं जैसे कि ऑयली स्किन के लिए जेल वाली और ड्राई स्किन के लिए क्रीम वाली। अगर आप क्रीम वाली सनस्क्रीन लगाते हैं तो आपको अलग से क्रीम लगाने की जरुरत नहीं पढ़ती है। सनस्क्रीन अपनी स्किन की जरुरत के हिसाब से लगाएं।

3. किस उम्र के लगाएं ?

Advertisment

सनस्क्रीन हर उम्र के लोग लगा सकते हैं। बस ध्यान दें कि 15 से कम उम्र के लोग ना लगाएं। सनस्क्रीन लगाने से आपकी त्वचा पर एक बचाव के लिए परत बन जाती है। ऐसा होने से आप नुकसान से बचते हैं और आप को झुर्रियां या झाइयां नहीं हो पाती हैं।

4. मेकअप के पहले या बाद में ?

सनस्क्रीन हमेशा मेकअप के नीचे लगाना चाहिए। आजकल तो मेकअप के प्रोडक्ट्स भी ऐसे आने लगे हैं जिस में SPF होता है इसलिए आप धूप से बचे रहते हैं और आपको अलग से सनस्क्रीन नहीं लगानी पढ़ती है।

Advertisment

 









सेहत सनस्क्रीन कैसे लगाएं
Advertisment