RRR Release Date Postponed: एक बार फिर से टली आलिया भट्ट स्टारर "RRR" फिल्म की रिलीज़ डेट, जानिये कारण

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

RRR Release Date Postponed: आलिया भट्ट स्टारर बॉलीवुड फिल्म RRR की रिलीज़ डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) भी नज़र आने वाले थे। दर्शको को इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार था। यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी।

RRR Release Date Postponed: टीम ने ट्वीट कर के दी जानकारी

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट टालने की जानकारी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा, "पोस्ट प्रोडक्शन करीब करीब खत्म होने की ओर था, ताकि अक्टूबर में फिल्म रिलीज की जा सके लेकिन हम फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी हम नई तारीख का ऐलान भी नहीं कर सकते क्योंकि थिएटर्स पूरी तरह से नहीं खुले हैं। हम फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करेंगे। हम थिएटर्स के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।"

Advertisment

RRR कास्ट:

RRR एक अपकमिंग भारतीय- तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे एस एस राजामौली द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वही फिल्म को प्रोड्यूस डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या ने किया है। आरआरआर फिल्म में एन. टी. रामा राव, राम चरण, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस अहम भूमिका निभा रहे हैं। जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सपोर्टिंग रोल निभा रहे हैं। वही अजय देवगन का इस फिल्म में कैमियो रोल है।

RRR फिल्म की कहानी

Advertisment

यह फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी है। जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में आलिया भट्ट को राम चरण के अपोजिट कास्ट किया गया है। आलिया फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैैं, जो फिल्म में राम चरण की प्रेमिका है।


एंटरटेनमेंट