Advertisment

सफेद चने कैसे है शरीर के लिए फायदेमंद? जानिए ये 9 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
दाल, सोयाबीन, मटर, काले चने और सफेद चने (छोले) आदि को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। छोले और काले चने दोनों को ही व्यंजनों में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों ही प्रकार के चने शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।सफेद चने के फायदे
Advertisment


सफेद चने के फायदे



Advertisment

1) बेहतर पाचन तंत्र के लिएसफेद चने के फायदे



एक स्वस्थ शरीर के लिए एक बेहतर पाचन तंत्र अति आवश्यक है। कई बीमारियों की जड़ पेट संबंधी रोग होते हैं। सफेद चने से सूजन, पेट में ब्लोटिंग, कब्ज जैसी समस्याओं दूर होती है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम बेहतर काम करता है। अतः इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

Advertisment

2) हृदय के लिए भी गुणकारी



काबुली चने दिल के दौरे से निजात दिलाता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और इस तरह हमारा कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। ओमेगा 3, फैटी एसिड का यह महत्वपूर्ण स्त्रोत है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और पूरे शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

Advertisment

3) हड्डियों को मजबूत बनाए



छोले में आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, तांबा और जिंक जैसे कई खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं और साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है। इससे बचने के लिए छोले का सेवन अवश्य करें।

Advertisment

4) कैंसर से भी बचाने में सक्षम



छोले में सेलेनियम नामक पदार्थ के मौजूद होने से यह लीवर के कार्यों में मदद करता है और कैंसर सेल्स को हमारे शरीर में बढ़ने से रोकता है। इसमें डिटॉक्सीफिकेशन करने की क्षमता होती है जो लीवर को सुचारू रखता है और ट्यूमर को भी विकसित नहीं होने देता।
Advertisment


5) डायबिटीज के लिए फायदेमंद



छोले खून में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित रखते हैं। यह हमारे शरीर में
Advertisment
इंसुलिन के स्तर को भी सही रखते है। इसलिए ये डायबिटीज में बहुत लाभदायक सिद्ध हुआ है।

6) वजन घटाने में सक्षम



छोले में कई पोषक तत्व और फाइबर होते है जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। इससे आपको ज्यादा भूख नहीं लगती और इस तरह वजन भी नियंत्रण में रहता है।

7) त्वचा को खूबसूरत बनाए



सफेद चने या छोले में एंटी एजिंग गुण, विटामिन बी और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमें ऊर्जा तो प्रदान करते ही हैं साथ ही हमारी त्वचा को झुर्रियों से दूर रखने की क्षमता रखते हैं। इससे हमारी त्वचा निखरी हुई और दमकती रहती है।

8) आँखों के लिए है गुणकारी



छोले में बीटा कैरोटीन, जिंक, विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन ए को समाहित करने में चोले मददगार है। आंखों के लिए यह बहुत गुणकारी है और नेत्र दृष्टि को भी बढ़ाता है।

9) स्वस्थ बालों के लिए खाए



सुंदर बालों के लिए काबुली चने का सेवन करें क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर होता है। मैंगनीज की अधिक मात्रा होने से यह बालों को जल्दी बढ़ाने में सहायता करता है, साथ ही उन्हें मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है। विटामिन सी और जिंक जैसे खनिज हमें रूसी और डैंड्रफ से भी निजात दिलाते हैं।
हेल्थ सफेद चने के फायदे
Advertisment