Scholarship Scheme For Girls: लड़कियों के लिए 5 स्कॉलरशिप स्कीम जो आपको जरूर मालूम होना चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update


Scholarship Scheme For Girls: हर बच्चे को पढ़ने-लिखने का अधिकार है। गरीब और पिछड़ी जाति के बच्चों को यह अधिकार देने के लिए गवर्नमेंट कई तरह की स्कॉलरशीप स्कीम जारी करती है और साथ ही में स्त्री शिक्षा में पुराने समय से लेकर आज बहुत बदलाव आ चुका है। जहाँ महिला को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं होता था, उसे घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी आज शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Advertisment

लड़कियों की शिक्षा में पहली बाधा है- पैसे। अच्छे से अच्छे इंस्टिट्यूट में पढ़ने का मन सबका होता है पर पैसों की कमी रुकवाट बन जाती है। पैसों की वजह से कोई भी महिला शिक्षा ग्रहण करने से दूर न रह जाए तो सरकार ने स्कॉलरशीप स्कीम जारी की है जो विशेष तौर पर महिलाओं के लिए है। आईए जानते है ऐसी ही टॉप 5 स्कॉलरशीप स्कीम के बारे में।

1. AICTE प्रगति स्कॉलरशीप

यह स्कॉलरशीप AICTE टेक्निकल कोर्स में डिप्लोमा या डिग्री हासिल करने वाली महिला छात्रों के लिए है। पहले ईयर में पढ़ने वाली पहली 4000 छात्राओं को आर्थिक सहायता देने के लिए है। इस स्कीम के फॉर्म सितम्बर और अक्टूबर में निकलते है और लगभग 30000 तक राशि दी जाती है।

2. बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशीप

इस स्कीम को मौलाना आजाद स्कॉलरशीप भी कहा जाता है। यह 9वीं से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाली अलप्संख्यक महिलाओं को सहायता देने के लिए है। इस स्कीम के अनुसार 50% मार्क्स लेने वाली छात्राओं को लगभग 6000 रूपए प्रदान किए जाते है। ध्यान रहे जिनके परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम है, वो ही अप्लाई कर सकते है। इसके फॉर्म सितम्बर और अक्टूबर के बीच में भरे जाते है।

3. पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गाँधी स्कॉलरशीप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड

Advertisment

इस स्कॉलरशीप स्कीम के अनुसार जो महिला छात्र अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान है और 10वीं में पास व 60% मार्क्स हासिल किए है उनके लिए यह लाभकारी है। स्कीम के अनुसार 500 रूपए हर महीने दिए जाते है। इस स्कीम का मकसद मेधावी छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

4. वोमेन साइंटिस्ट स्कीम

वोमेन साइंटिस्ट स्कीम महिला को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए है और अगर टेक्निकल करियर में ब्रेक लेना चाहती है तो यह स्कीम 27 से 57 उम्र की महिलाओं के लिए है और लगभग 55,000 रूपए दिए जाएंगे। इस स्कॉलरशीप के फॉर्म फरवरी और मार्च के बीच में भरे जाते है।

5. SOF गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशीप स्कीम

यह स्कॉलरशीप पहली क्लास से लेकर 10वीं तक की छात्रओं के लिए है। इसके फॉर्म अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक भरे जा सकते है। इस स्कीम में देश के अलग-अलग स्कूलों से महिलाओं का चुनाव किया जाता है। इस स्कीम का गोल आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों में महिला शिक्षा को सपोर्ट करने के लिए है।


फेमिनिज्म