Advertisment

लॉन्च हुआ तमिल बिग बॉस का सीजन 5, जानिए प्रियंका देशपांडे कौन है



Advertisment

तमिल बिग बॉस का सीजन 5 आज लॉन्च हुआ है, जिसमें कई कलाकार नजर आए। इस शो को कमल हसन होस्ट करने वाले हैं। जानिए बिग बॉस तमिल सीजन 5 में आई कंटेस्टेंट प्रियंका देशपांडे कौन है।

प्रियंका देशपांडे कौन है?

प्रियंका देशपांडे मशहूर टीवी एंकर है जो विजय टीवी पर न्यूज़ बताती है। प्रियंका "विजय टीवी के प्रियंका" नाम से तमिलनाडु में बहुत मशहूर है। प्रियंका ने कई शो किए हैं जैसे एयरटेल सुपर सिंगर जूनियर, कलक्का पॉवथु, यारू कॉमेडी जूनियर शो होस्ट किए हैं। प्रियंका देशपांडे ने अपना करियर ज़ी टीवी टेलीविजन से शुरू किया था जिसके बाद उन्होंने विजय टीवी में काम करना शुरू किया।

Advertisment

प्रियंका का जन्म 28 अप्रैल 1990 में कर्नाटक में हुआ था। प्रियंका एक महाराष्ट्रीयन महिला है जिनका जन्म कर्नाटका में हुआ। प्रियंका देशपांडे सैंट एंटोनी स्कूल में पढ़ती थी जो कर्नाटका में है। उसके बाद उन्होंने चेन्नई विस्कॉम के एथिराज कॉलेज में ग्रेजुएशन पूरा किया। प्रियंका को एक भाई है जिसका नाम रोहित देशपांडे है। प्रियंका ने 2016 में प्रवीण से शादी की जो कि विजय टीवी के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। जी टीवी के लिए काम करने के बाद उन्होंने सन नेटवर्क के लिए काम करना शुरू किया। 

प्रियंका देशपांडे है तमिल बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट

तमिल बिग बॉस सीजन 5, 4 अक्टूबर को लॉन्च हुआ है। जिसमें कई बड़े कलाकारों के साथ प्रियंका देशपांडे भी नजर आई है। प्रियंका देशपांडे की बिग बॉस के सीजन 5 में हुई है दमदार एंट्री। इस शो में प्रियंका के अलावा कई नामी कलाकार है जिनमें कई सिंगर आर्टिस्ट और अभिनेता ,अभिनेत्री भी शामिल है। प्रियंका देशपांडे एक अच्छी एंकर और होस्ट है, जिसकी वजह से बिग बॉस में वह अपना प्रदर्शन किस तरह से करती है यह देखने लायक बात है।



#एंटरटेनमेंट
Advertisment